Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ढाबे पर खाने के बिल के लिए मारपीट:ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने कर्मचारियों को पीटा, पूरी घटना CCTV में कैद

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में खाने के बिल को लेकर हुए विवाद में ढाबे के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। घटना रेलवे रोड स्थित प्रिंस ढाबे पर हुई, जहां 8 से 10 दबंगों ने कर्मचारियों को पीटा और धमकी देकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, शिव वाटिका निवासी रमेश का रेलवे रोड पर प्रिंस ढाबा है। 12 मार्च की रात करीब 11 बजे कुछ लोग ढाबे से खाना पैक करवाकर जा रहे थे। उनका बिल 900 रुपए बना था। जब कर्मचारियों ने उनसे खाने के पैसे मांगे, तो इन लोगों ने विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज की। कुछ ही देर में उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने लोहे की रॉड से भी हमला किया।मारपीट के बाद, दबंग कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह दबंग ढाबे के कर्मचारियों को पीट रहे हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद दादरी पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे के डॉक्टर पिता को अंतिम शब्द ‘टेक केयर’:झांसी में दादा बोले- ये सुसाइड नहीं, ट्रेन एक्सीडेंट में चीत्थड़े हो जाते, पोते को मारकर पटरी पर फेंका
    Next Article
    नोएडा में 1.74 करोड़ जीएसटी चोरी में एक गिरफ्तार:फर्जी फर्म और बोगस बिल के जरिए आईटीसी क्लेम किया था, पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment