Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ढाबा पर दो पक्षों में मारपीट, 2 राउंड फायरिंग हुई:आगरा में गोली लगने से ढाबा मालिक घायल, फिर भी हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ा

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक ढाबे पर रंगबाजी के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद युवक ने फायरिंग कर दी। इस दौरान ढाबा संचालक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बावजूद उसने हिम्मत दिखाते हुए फायरिंग करने वाले युवक को दबोच लिया। लोगों के जुटने के बाद आरोपी युवक के हाथ से पिस्टल छीन ली। दो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना शुक्रवार रात 12ः30 बजे शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर तिराहे के पास चाचा ढाबा की है। दो पक्षों में हुआ विवाद चाचा ढाबे जब्बार उस्मानी का है। जब्बार उस्मानी ने बताया कि रात लगभग 12.30 बजे 3 लड़के उनके ढाबे पर खाना खाने आए थे। कुछ देर बाद 3 लड़के और आ गए। उनका पहले से बैठे युवकों से विवाद हो गया। तभी एक युवक ने पिस्टल निकाल और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे ढाबे पर पहले से मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास भीड़ भी जुट गई। इसके बावजूद युवक फायरिंग करता रहा। इसी बीच ढाबा संचालक जब्बार उस्मानी के पैर में गोली लग गई। ढाबा संचालक ने दिखाया साहस जब्बार ने बताया कि दो युवक खाना खाने आए थे। उनके पीछे चार अन्य युवक भी पहुंचे, जो उन्हें मारने की नीयत से आए थे। वहां उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। हमारे स्टाफ ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें बाहर निकाल दिया। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली मेरे पैर में लगी, जबकि दूसरी सड़क के डिवाइडर पर लगी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों और मैंने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया और उससे पिस्टल छीन ली। सूचना के बाद सराय ख्वाजा चौकी से पुलिस आ गई। पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। घायल का मेडिकल कराया गया। वहीं, पुलिस ने दबिश देकर हमलावर के एक और साथी को पकड़ लिया। तीसरे की तलाश में टीम लगी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में तेज रफ्तार ट्रक ने नाना-नाती को रौंदा:दोनों दावत में जा रहे थे, नान की मौत, 5 साल का नाती घायल
    Next Article
    लखनऊ में डॉग पर अज्ञात लोगों ने तेजाब डाला:छह नवजातों की माँ तड़पती रही, पशु प्रेमियों ने बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment