Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में डॉग पर अज्ञात लोगों ने तेजाब डाला:छह नवजातों की माँ तड़पती रही, पशु प्रेमियों ने बचाई जान

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चौक इलाके की पुल वाली गली में गुरुवार देर रात अज्ञात व्यक्ति ने छह नवजात पिल्लों को जन्म देने वाली मादा डॉग पर तेजाब डाल दिया। हमले में उसका शरीर आधे हिस्से तक बुरी तरह झुलस गया। वह गंभीर पीड़ा में तड़पती रही। सूचना पर पहुंचे पशु प्रेमियों ने उसका इलाज किया। घटना 13 फरवरी की रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक डॉग ने कुछ दिन पहले ही छह पिल्लों को जन्म दिया था। देर रात अचानक डोगी के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा कि उसका शरीर बुरी तरह जला हुआ है। त्वचा जगह-जगह से गल चुकी थी और वह दर्द से कराह रही थी। सूचना मिलने पर पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार दिलाने की व्यवस्था की। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तेजाब के कारण गहरे जख्म हुए हैं और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से अज्ञात आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ढाबा पर दो पक्षों में मारपीट, 2 राउंड फायरिंग हुई:आगरा में गोली लगने से ढाबा मालिक घायल, फिर भी हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ा
    Next Article
    लखनऊ में पूर्व सांसद के आवास पर गिरी गोली:टिन से चीरती हुई अंदर आई, ड्राइवर ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment