Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में बारातियों की मारपीट, VIDEO:शराब पीने से मना करने पर हुआ विवाद, लाठी-डंडों से हमला किया

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर में शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना दो दिन पहले गुरुवार रात की है, जब शराब पीने से मना करने पर बारातियों ने कुछ स्थानीय युवकों के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। यह घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला पिसनारी बाग स्थित एक विवाह घर में हुई। गुरुवार रात करीब 11 बजे बांसी कस्बे से बारात आई थी। कुछ बाराती विवाह घर के पास मोहल्ले में शराब पी रहे थे, जिस पर स्थानीय युवकों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर बारातियों और युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जब पीड़ित पक्ष के चार-पांच लोग इस मामले की शिकायत करने मैरिज गार्डन के अंदर पहुंचे, तो बारातियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामला बढ़ने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मारपीट में घायल हुए दो युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही, मारपीट में शामिल बारात पक्ष के दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। हालांकि, पुलिस ने घटना वाले दिन उत्पात मचाने वाले एक युवक को पकड़कर उसके खिलाफ शांति भंग की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धागा कारोबारी से रंगदारी वसूलने वाला दरोगा अरेस्ट:प्रयागराज में FIR रद्द कराने की कर रहे थे तैयारी, आज मेरठ लेकर पहुंचेगी पुलिस
    Next Article
    सांसद विनोद बिंद ने CM योगी से मुलाकात की:भदोही के विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment