Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद विनोद बिंद ने CM योगी से मुलाकात की:भदोही के विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर हुई चर्चा

    1 hour ago

    1

    0

    सांसद डॉ. विनोद बिंद ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र भदोही के विकास, मूलभूत ढांचे, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, युवाओं के लिए रोजगार और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर सकारात्मक चर्चा की। मुलाकात में स्थानीय विकास योजनाओं को गति देने और चल रहे कार्यों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। डॉ. विनोद बिंद अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। वे इसके लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, वित्तमंत्री, सड़क परिवहन मंत्री, रेलमंत्री और मुख्यमंत्री सहित विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं और विकास पर चर्चा करते रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने रेलमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र में जाम की समस्या के समाधान हेतु अंडरपास और ओवरब्रिज की स्वीकृति पर बात की थी। इसके अतिरिक्त, वे केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सी.आर. पाटिल से भी मुलाकात कर 'हर घर जल' योजना को सुदृढ़ करने, पाइपलाइन विस्तार, नई जल टंकियों के निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा कर चुके हैं। सांसद डॉ. विनोद बिंद ने बताया कि वे अपने लोकसभा क्षेत्र भदोही के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, पुलों के विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व पानी की सुविधा सुनिश्चित करने पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई परियोजनाएं भी लाई जा रही हैं। उनका मुख्य ध्यान स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को सुधारने, रोजगार के अवसर पैदा करने और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने पर केंद्रित है। इस मुलाकात के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राकेश दुबे, अजय पटेल, संतोष बिंद और आदित्य मौर्य सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में बारातियों की मारपीट, VIDEO:शराब पीने से मना करने पर हुआ विवाद, लाठी-डंडों से हमला किया
    Next Article
    हर्ष फायरिंग में गोली लगने से ड्राइवर की मौत:बारात के दौरान हुई घटना, दोस्त के बेटे के विवाह में शामिल होने पहुंचे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment