Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM ने हीट वेव एक्शन प्लान सुधारने के दिए निर्देश:16 मार्च को राहत आयुक्त के सामने होगा प्रेजेंटेशन

    12 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में DM के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम सभागार में सिटी हीट वेव एक्शन प्लान के निर्माण को लेकर बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की समीक्षा की गई और गर्मी के दौरान लोगों को राहत देने के लिए जरूरी तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में MMMUT के प्रोफेसर गोविंद पांडे, DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शरद कुमार मिश्रा और अपर नगर आयुक्त प्रथम दुर्गेश मिश्रा ने विभागों द्वारा तैयार की गई योजना का गहन अवलोकन किया। समीक्षा के दौरान विभागों के प्रतिनिधियों को योजना को दोबारा देखने और आवश्यक सुधार करने के लिए सुझाव दिए गए। कई विभागों के प्रतिनिधि बैठक में रहे मौजूद बैठक में सूचना, परिवहन, विद्युत, पशुपालन, जल निगम, अग्निशमन, कृषि, उद्यान, मौसम विभाग, वन विभाग, श्रम विभाग, विकास प्राधिकरण और चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी विभागों से हीट वेव के दौरान राहत और बचाव से जुड़ी तैयारियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। अल्प, मध्य और दीर्घ अवधि के कार्य होंगे शामिल बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विभाग अपनी कार्ययोजना में ऐसे कार्य शामिल करें जिन्हें अल्प अवधि (एक साल के भीतर), मध्य अवधि (एक से तीन साल के भीतर) और दीर्घ अवधि (तीन से पांच साल के भीतर) पूरा किया जा सके। साथ ही किए गए कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी। 16 मार्च को राहत आयुक्त के सामने होगी प्रस्तुति बैठक में बताया गया कि विभागों द्वारा तैयार की जा रही सिटी हीट वेव एक्शन प्लान का प्रस्तुतीकरण 16 मार्च 2026 को शाम पांच बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राहत आयुक्त के सामने किया जाएगा। बैठक का संचालन आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भुवनेश्वर कुमार करेंगे IIMT मेरठ टी-20 लीग का शुभारंभ:15 मार्च से शुरू होगी लीग, 1 अप्रैल को फाइनल; एंबेसडर करेंगे प्रोत्साहित
    Next Article
    गाजियाबाद में लोहे की चोरी का खुलासा:6 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख का लोहा और 2 ट्रक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment