Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भुवनेश्वर कुमार करेंगे IIMT मेरठ टी-20 लीग का शुभारंभ:15 मार्च से शुरू होगी लीग, 1 अप्रैल को फाइनल; एंबेसडर करेंगे प्रोत्साहित

    14 hours ago

    1

    0

    मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का शुभारंभ 15 मार्च को भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार करेंगे। लीग का फाइनल मुकाबला 1 अप्रैल को खेला जाएगा। यह लीग आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शाम पांच बजे से शुरू होगी। क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार लीग के एंबेसडर के रूप में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे। आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार का आईआईएमटी परिसर में आगमन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक होगा। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर लगभग 1200 दर्शक मैच का आनंद ले सकेंगे। लीग के मैचों का स्काई स्पोर्ट्स सहित कई प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में दर्शक घर बैठे ही मैच देख सकेंगे। मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी ने बताया कि 'आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग' के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान, खिलाड़ियों की व्यवस्था, अंपायरिंग और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। आईआईएमटी टी-20 लीग में बीसीसीआई और यूपीसीए के अनुभवी विशेषज्ञ बतौर ऑफिशियल मैच का संचालन करेंगे। बीसीसीआई के अनुराग राठौर, यूपीसीए ग्रेड-ए अंपायर सतीश पांडे, आयुष वत्स और देवेश शर्मा मैचों का नियमानुसार संचालन करेंगे। वहीं, अनुभवी स्कोरर यूपीसीए के प्रणब दास, यूपीसीए अंपायर पलक शर्मा और ऑनलाइन स्कोरर, एसीएलओ व बीसीसीआई स्कोरर अनिरुद्ध प्रताप सिंह हर गेंद का रिकॉर्ड रखेंगे। लीग के नियमानुसार, फ्रेंचाइजी टीमों ने कुल 15 खिलाड़ियों का स्क्वाड तैयार किया है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक टीम में पांच अतिरिक्त खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं, जिनमें तीन मेरठ जिले से और दो उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव ने इफ्तार पार्टी में खजूर खाया:लखनऊ में पूर्व राज्यमंत्री को शॉल ओढ़ाया, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रोजा खोला
    Next Article
    DM ने हीट वेव एक्शन प्लान सुधारने के दिए निर्देश:16 मार्च को राहत आयुक्त के सामने होगा प्रेजेंटेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment