Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM ने सिटी गैस वितरण नेटवर्क पर की बैठक:एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति और पीएनजी कनेक्शन पर दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में सिटी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क की स्थापना पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, समस्याओं की पहचान और उनके निवारण पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने तेल कंपनियों, पीएनजी और संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान, उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के बाद समय पर डिलीवरी न मिलने की समस्या पर विशेष ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी ने तेल कंपनियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ता द्वारा गैस रिफिल बुकिंग के तीन से चार दिन के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। गैस वितरकों को भी निर्धारित समय-सीमा में होम डिलीवरी सुनिश्चित करने को कहा गया। मिड-डे-मील योजना के तहत प्राथमिक विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं को आवश्यकतानुसार एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए तेल कंपनियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, जनपद में औद्योगिक, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और शादी-विवाह समारोहों के लिए एलपीजी की मांग के अनुरूप त्वरित आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा गया। जिलाधिकारी ने पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के पास एलपीजी कनेक्शन होने की स्थिति में एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके लिए एलपीजी और पीएनजी कनेक्शनों के विवरण का मिलान करने को कहा गया। साथ ही, आम जनता की सुविधा के लिए गैस एजेंसियों पर संबंधित तेल कंपनी के विक्रय अधिकारियों के मोबाइल नम्बर तत्काल प्रदर्शित करने के निर्देश भी जारी किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में प्रेमी युगल डंपर के आगे कूदे, मौत:पुलिस ने शव कब्जे में लिया, प्रेम प्रसंग की जताई जा रही आशंका
    Next Article
    कानपुर में 50 साल पुराना बरगद काटा:महापौर ने बोलीं- जिसने जैसा अपराध किया है, उसे वैसा ही दंड मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment