Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 50 साल पुराना बरगद काटा:महापौर ने बोलीं- जिसने जैसा अपराध किया है, उसे वैसा ही दंड मिलेगा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक 50 साल पुराने बरगद के पेड़ को काटे जाने का मामला गरमा गया है। महापौर प्रमिला पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जूडियो मॉल के संचालक से जवाब तलब किया। उन्होंने पेड़ के पास में स्थित एक दुकान को गिराने का भी निर्देश दिया। चकेरी के राजीव नगर में गुरुवार रात अचानक बरगद का पुराना पेड़ काट दिया गया था। शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया। इसके बाद नाराज क्षेत्रीय लोग जूडियो मॉल के बाहर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि इस पेड़ से उनकी धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। यह क्षेत्र का एकमात्र पेड़ था, जहां महिलाएं बरगदाई पूजा करती थी। जिसने जैसा अपराध किया है, उसे वैसा ही दंड मिलेगा महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया- कई वर्षों पुराना यह पेड़ किसी अराजकतत्व ने काटा है, जो जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी और जिसने जैसा अपराध किया है, उसे वैसा ही दंड मिलेगा। महापौर ने मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। क्षेत्रीय पार्षद जितेंद्र चौरसिया ने बताया कि इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है और उन्होंने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM ने सिटी गैस वितरण नेटवर्क पर की बैठक:एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति और पीएनजी कनेक्शन पर दिए निर्देश
    Next Article
    हाउस टैक्स वृद्धि से थानाभवन में आक्रोश:शामली में ईओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, तहसील दिवस में शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment