Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DMK के 22 सांसद परिसीमन बिल का समर्थन करेंगे:पवार-जगनमोहन के 12 सांसद सपोर्ट में, लोकसभा में बिल पास कराने 6 सांसद और चाहिए

    2 hours ago

    1

    0

    लोकसभा में सरकार को परिसीमन बिल पास कराने की राह आसान होती जा रही है। शरद पवार की NCP और आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगनमोहन रेड्डी की YSRCP के बाद शनिवार को एमके स्टालिन की पार्टी DMK ने समर्थन का ऐलान किया। पार्टी की बैठक के बाद सांसद ए. राजा ने कहा कि तमिलनाडु की लोकसभा सीटें 39 से बढ़ाकर 59 की जाएं। DMK चाहती है कि सीटें बढ़ने के बाद भी संसद में राज्य की हिस्सेदारी करीब 7.2% बनी रहे। लोकसभा में DMK के 22, NCP (SP) के 8 और YSRCP के 4 सांसद हैं। इस तरह इन तीनों दलों के 34 सांसदों का समर्थन मिलने से लोकसभा में NDA की संख्या 320 से बढ़कर 354 हो जाएगी। बिल पास कराने के लिए कुल 540 सांसदों में दो तिहाई बहुमत यानी 360 सांसदों के वोटों की जरूरत है। यानी सरकार को अभी 6 और सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। लोकसभा-राज्यसभा में क्या गणित हो सकता है, समझें खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू परिसीमन बिल पर चर्चा करने के लिए INDIA ब्लॉक ने बैठक बुलाई है। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हो रही है। इस बैठक में DMK, NCP (SP), बीजू जनता दल और आम आदमी पार्टी को भी बुलाया गया था। AAP और बीजू जनता दल ने अभी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्री बनने की खबर शनिवार सुबह खबर आई की शरद पवार की पार्टी NCP (SP) परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करेगी, इसके बदले पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी ने महाराष्ट्र सरकार में एक कैबिनेट और दो राज्य मंत्री पद भी मांगे हैं। पार्टी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने शुक्रवार को कहा था कि शरद पवार से चर्चा के बाद परिसीमन बिल का समर्थन करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, सुप्रिया सुले ने इस पर बिल का ड्राफ्ट देखने और पार्टी में अंदरूनी चर्चा करने के बाद फैसला लेने की बात कही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Thanksgiving Storm | अमेरिका में कुदरत का रौद्र रूप! 3 फुट बर्फ, 69 mph की जानलेवा हवाएं और 3.3 करोड़ लोगों पर मंडराया तबाही का खतरा- अंधेरे में डूबे लाखों घर!
    Next Article
    तमिलनाडु में दरगाह के सामने दीपस्तंभ पर आज दीप जलेगा:CISF तैनात, इलाके में बैरिकेडिंग; कल सुप्रीम कोर्ट ने विजय सरकार को फटकारा, मंदिर ट्रस्टी हटाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment