Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DMK ने संगठन में किया बदलाव, MK Stalin की अगुवाई में तय हुई पदाधिकारियों की उम्र सीमा

    4 hours from now

    1

    0

    इस वर्ष अप्रैल में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार के बाद राज्य के मुख्य विपक्षी दल द्रमुक ने शनिवार को अपने संगठन में बड़े बदलाव की घोषणा की। इसके तहत पार्टी के पदों के लिए उम्र की सीमा तय करने के साथ ही कार्यकाल भी सीमित करने का फैसला किया गया है। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के राज्य मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में पार्टी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन की अध्यक्षता में हुई कार्यकारी समिति की बैठक में संगठन के ढांचे में बड़े बदलाव लाने के लिए अहम प्रस्ताव पारित किए गए।इस नयी व्यवस्था के तहत द्रमुक अपने संगठनात्मक जिलों की संख्या 78 से बढ़ाकर 110 करेगी, जिनमें स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले को व्यापक रूप से दो विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत विभाजित किया जाएगा। कोयंबटूर और तांबरम जैसे बड़े शहरी केंद्रों में ‘शहर सचिव’ का अलग पद खत्म कर दिया गया है। इसके बजाय, शहरी क्षेत्रों का मतदाताओं की संख्या के आधार पर पुनर्गठन किया जाएगा।इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu सरकार ने Gold Ring Scheme के लिए दो आभूषण कंपनियों को दिया कार्यादेशचेन्नई निगम क्षेत्र की प्रत्येक समिति में औसतन 40,000 मतदाता, जबकि अन्य निगमों में प्रत्येक समिति में औसतन 30,000 मतदाता होंगे। पार्टी के कामकाज को पेशेवर बनाने और नई पीढ़ी को आगे लाने के उद्देश्य से नेतृत्व ने उम्र की सख्त सीमा, सभी पदों के लिए अधिकतम दो कार्यकाल की अनिवार्यता और संगठनात्मक जिलों का व्यापक विस्तार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pinarayi Vijayan ने हवाला के सभी आरोप नकारे, ED जांच में बेटी का किया बचाव
    Next Article
    Champai Soren ने Jharkhand में भर्ती परीक्षा विवाद पर CBI जांच की मांग उठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment