Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DMK नेतृत्व ने उपचुनाव प्रचार में खोया संयम: Tamil Nadu मंत्री Nirmal Kumar

    8 hours ago

    2

    0

    कोयंबटूर (तमिलनाडु), तीन अक्टूबर तमिलनाडु के मंत्री आर. निर्मल कुमार ने शनिवार को आरोप लगाया कि धारापुरम विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान द्रमुक नेताओं ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिससे पार्टी नेतृत्व का ‘‘असली चरित्र’’ उजागर हो गया है। राज्य के ऊर्जा एवं कानून मंत्री ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र में हाल में प्रचार के दौरान द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन और उनके बेटे एवं विपक्ष के नेता उदयनिधि द्वारा इस्तेमाल की गई से उनकी दूरदृष्टि के अभाव का पता चलता है। धारापुरम विधानसभा सीट पर उपचुनाव छह अक्टूबर को होना है।कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘द्रमुक नेतृत्व पूरी तरह हताशा की स्थिति में है क्योंकि उसके पास मतदाताओं को देने के लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं है। अनुचित और अपमानजनक का सहारा लेना उनकी आखिरी और हताशा भरी रणनीति है।’’ मंत्री ने दावा किया कि द्रमुक का राजनीतिक प्रभाव घट रहा है और उपचुनाव में पार्टी की हार तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टालिन और उदयनिधि ने मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करने के प्रयास में अपना संयम खो दिया और एक महिला उम्मीदवार समेत अन्य लोगों के खिलाफ अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।उन्होंने द्रमुक को समाज के लिए ‘‘हानिकारक ताकत’’ बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Yes Milord: नॉनसेंस! पूरी UP पुलिस को खत्म कर दें...अचानक क्यों इतना भड़का सुप्रीम कोर्ट, समझिए
    Next Article
    Ballia में जितिया व्रत से पहले रागी की रोटी खाकर 63 लोग बीमार, जांच में जुटी फूड सेफ्टी टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment