Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प बोले-भारत में ब्याज दरें कम, इसलिए 7% विकास दर:हम भी कम करें तो अमेरिका की ग्रोथ भी 15% तक पहुंच सकती है

    1 hour ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की 7% GDP ग्रोथ का उदाहरण देकर अपने देश के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत में ब्याज दरें कम हैं, इसलिए उसकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। अगर अमेरिका में भी ब्याज दरें कम रखी जाएं तो वहां की ग्रोथ 15 से 20% तक पहुंच सकती है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि जब भी अमेरिका के आर्थिक आंकड़े अच्छे आते हैं, फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा देता है। जबकि ऐसे समय में दरें कम होनी चाहिए, ताकि कारोबार और निवेश को बढ़ावा मिले। ट्रम्प बोले- अर्थव्यवस्था अच्छी हो तो ब्याज दरें बढ़ाना गलत ट्रम्प ने फेडरल रिजर्व को राजनीतिक बताते हुए कहा कि वह ब्याज दरों को लेकर सही फैसला नहीं ले रहा है। उनके मुताबिक, जब देश की अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही हो तो ब्याज दरें कम करनी चाहिए। इससे कंपनियों और लोगों के लिए कर्ज लेना सस्ता होगा और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका की आर्थिक स्थिति मजबूत है और उसे दूसरे देशों के मुकाबले सबसे कम ब्याज दरें रखनी चाहिए। ट्रम्प का दावा है कि अमेरिका दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। अमेरिका में महंगाई अब भी 2% के लक्ष्य से ज्यादा ट्रम्प का बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका में महंगाई दर फेडरल रिजर्व के तय 2% के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है। सितंबर में महंगाई दर 3.6% रही। वहीं, खाने-पीने की चीजों और ऊर्जा की कीमतों को हटाकर देखी जाने वाली कोर महंगाई दर 3.1% दर्ज की गई। फेडरल रिजर्व महंगाई को काबू में रखने के लिए ब्याज दरों का इस्तेमाल करता है। ब्याज दरें बढ़ने से कर्ज महंगा हो जाता है। इससे लोग और कंपनियां खर्च कम करते हैं, जिससे महंगाई घटाने में मदद मिलती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेरू के एंडीज पर्वत में 6.7 तीव्रता का भूकंप:राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
    Next Article
    रूस ने क्रीमिया ब्रिज हमले का बदला लिया:यूक्रेन पर 400 ड्रोन और 110 मिसाइलें दागीं, 8 मौतें, पुतिन ने कहा था- दर्दनाक जवाब देंगे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment