Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Dr Jitendra Singh ने बताया, बीते 12 साल में 23,000 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    20 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि पिछले 12 वर्षों में 23,000 से अधिक सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय सचिवालय समूह-सी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को प्रेरित रखने और प्रशासन का प्रभावी कामकाज सुनिश्चित करने के लिए समय पर करियर में प्रगति महत्वपूर्ण है। मंत्री ने पदोन्नति से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के निरंतर प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों के दौरान 23,000 से अधिक पदोन्नतियों को मंजूदी दी गई।सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को कार्य-अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए तत्पर है ताकि वे प्रेरित रहें और अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभा सकें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें भले ही अलग-अलग हों लेकिन उनकी समस्याओं का उचित प्रक्रिया के माध्यम से समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा और कैडर से संबंधित मामलों पर कर्मचारियों से प्राप्त सुझाव महत्वपूर्ण हैं और इन्हें संबंधित अधिकारियों के समक्ष निरंतर प्रस्तुत किया जाना चाहिए।केंद्रीय सचिवालय समूह-सी कर्मचारी संघ केंद्रीय सचिवालय के अधीन 135 मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में काम करने वाले 8,000 से अधिक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. सिंह के समक्ष अपने सदस्यों की सेवा शर्तों और करियर में प्रगति से संबंधित चिंताओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। प्रतिनिधियों ने कैडर समीक्षा और मौजूदा कैडर संरचना के संबंध में अपने सुझाव रखे और पदोन्नति तथा करियर में प्रगति को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार करने की मांग की।सिंह ने कहा कि ऐसे वास्तविक सुझावों पर उचित संस्थागत तंत्र के माध्यम से विचार किया जाएगा। हाल के वर्षों में सरकार ने केंद्रीय सचिवालय सेवाओं में बड़े पैमाने पर पदोन्नति अभियान चलाए हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार 30 जून 2022 को 8,000 से अधिक पदोन्नतियां की गईं, जबकि 2022 और 2024 के बीच विभिन्न ग्रेडों में 16,200 से अधिक पदोन्नति आदेश जारी किए गए थे।बैठक के अंत में मंत्री ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाए गए वास्तविक मुद्दों पर विचार किया जाएगा, साथ ही उन्होंने कर्मचारी प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के बीच निरंतर रचनात्मक संवाद को प्रोत्साहित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP में 27% OBC आरक्षण लागू करने के लिए Rahul Gandhi ने CM मोहन यादव को भेजा पत्र
    Next Article
    ISRO Mangalyaan: 24 सितंबर को भारत ने रचा था इतिहास, बना मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला चौथा देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment