Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Durg Road Accident: बिना लाइसेंस बाइक चलाकर ली थी जान, कोर्ट ने बेटे को 5 साल और पिता को दी 3 माह की जेल

    2 hours ago

    1

    0

    दुर्ग, एक नवंबर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की एक अदालत ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में 19-वर्षीय एक युवक को पांच साल की जेल की सजा सुनाई है। वहीं, ड्राइविंग लाइसेंस के बगैर बेटे को मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति देने पर उसके पिता को भी तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई। सरकारी वकील द्रोण तम्रकार ने रविवार को बताया कि यहां की सत्र अदालत ने शनिवार को जामुल निवासी मोहित कुमार बघेल और उसके पिता मोहन लाल (54) को अगस्त 2025 में हुए सड़क हादसे के मामले में दोषी ठहराया।इस हादसे में स्कूटर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि हादसा चार अगस्त 2025 को रात करीब 8:30 बजे स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के कोहका स्थित इंदु आईटी स्कूल के पास हुआ था। आरोप है कि मोहित लापरवाही से मोटरसाइकिल चला रहा था और उसने स्कूटर को टक्कर मार दी।इस हादसे में स्कूटर चला रहे शादान अली की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे उत्तम पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकारी वकील ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि मोहित के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, इसके बावजूद उसके पिता ने उसे मोटरसाइकिल चलाने के लिए दे दी थी। मोहित को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105(2) (गैर-इरादतन हत्या) और मोटर वाहन अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया।अदालत ने उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मोहित के पिता मोहन लाल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 5/180 के तहत दोषी ठहराया गया। अदालत ने उन्हें तीन महीने की साधारण कैद की सजा सुनाई और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात में 143 कैदियों को Diwali Parole, 6 नवंबर से 15 दिन के लिए होंगे रिहा
    Next Article
    Palamu में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment