Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Palamu में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

    22 hours ago

    1

    0

    मेदिनीनगर, एक नवंबर झारखंड के पलामू जिले में 16 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया कि कथित घटना 29 अक्टूबर को उंटारी रोड थाना क्षेत्र में हुई, जब लड़की ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कपिल चौधरी ने बताया, ‘‘नाबालिग लड़की को जब पता चला कि उसके पुरुष मित्र की शादी किसी और से तय कर दी गई है, तो वह उससे मिलने गई। लेकिन वहां पहुंचने पर वह उससे मिल नहीं पाई।लौटते समय, वाहन चालक और दो अन्य लोगों ने उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।’’ उन्होंने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद, पुलिस ने 31 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी उम्र 20 से 38 साल के बीच है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो (लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘लड़की का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।मामले की जांच की जा रही है।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Durg Road Accident: बिना लाइसेंस बाइक चलाकर ली थी जान, कोर्ट ने बेटे को 5 साल और पिता को दी 3 माह की जेल
    Next Article
    Delhi Police ने 26 साल बाद पकड़ा हत्या का भगोड़ा, हथौड़े से की थी पड़ोसी की हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment