Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

    12 hours ago

    1

    0

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा ने फर्जी और जबरन मतदान का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि वह अदालत का रुख करेंगे। मीणा ने कहा, “हम हारे नहीं हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय का हर छात्र चुनाव जीता है।आपके अत्यधिक समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमने स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, रामजस कॉलेज और शिवाजी कॉलेज जैसे कॉलेजों में हुई घटनाओं के संबंध में कल शिकायत दर्ज कराई थी।” उन्होंने कहा, “वहां फर्जी मतदान हुआ। छात्रों से जबरन मतदान कराया गया और उनके पहचान पत्र जब्त कर लिए गए।हम इस मामले पर अदालत का रुख करेंगे और लड़ेंगे।” डूसू चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। शनिवार को परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के चुनाव में, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के यश डबास को 24,576 वोट मिले।उन्होंने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के उम्मीदवार मीणा को 2,053 मतों से हराया। कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई केंद्रीय पैनल के चारों पदों में से किसी पर भी जीत हासिल नहीं कर पाया। अध्यक्ष व संयुक्त सचिव के पदों पर एनएसयूआई को मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा।एनएसयूआई का प्रदर्शन उसके बागी उम्मीदवार दीपांशु शौकीन के कारण भी प्रभावित हुआ, जिन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और 13,700 से अधिक वोटों से उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर जीत दर्ज की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान
    Next Article
    Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment