Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान

    12 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये तथा घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में शनिवार तड़के एक कार के बारिश के पानी से उफन रहे नाले में गिर जाने से तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई। उनमें से सात ओडिशा के एक परिवार के सदस्य थे और आठवां व्यक्ति मध्यप्रदेश का रहने वाला वाहन चालक था।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में कहा गया कि मोदी ने इस घटना को “बेहद दुखद” बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, “जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।” उन्होंने कहा कि मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य
    Next Article
    DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment