Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में UGC बिल के विरोध में पोस्टर:प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग, 'यूपी तुमसे बैर नहीं' के नारे

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले में यूजीसी बिल के विरोध में 'अखंड भारत स्वदेशी अभियान परिषद' नामक संगठन ने पोस्टर लगाए हैं। ये पोस्टर शहर और ग्रामीण इलाकों में लगाए गए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की गई है। पोस्टरों पर "यूपी तुमसे बैर नहीं, दिल्ली तेरी खैर नहीं" जैसे नारे लिखे हैं। अखंड भारत स्वदेशी अभियान परिषद के अध्यक्ष कुंवर दहौरा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भले ही अभी कानून में हुए संशोधन पर रोक लगा दी हो, लेकिन भविष्य में यह बिल लागू हो सकता है। इसी आशंका के चलते संगठन बिल में हुए संशोधन को समाप्त करने की मांग कर रहा है। दहौरा ने कहा कि इस "काले कानून" को लाने के लिए देश के शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए, अन्यथा प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो आने वाले समय में वे अपने साथियों के साथ देश की राजधानी दिल्ली में आत्मदाह करेंगे। इन पोस्टरों के लगने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी भी कई जगहों पर ये पोस्टर लगे हुए दिखाई दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एडूफेस्ट कॉर्निवॉल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा:खीमपुर-खीरी में रॉकेट लॉन्च रहा मुख्य आकर्षण, कई मॉडल्स भी हुए प्रदर्शित
    Next Article
    गोंडा में यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू:151 परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ की निगरानी में 50375 छात्र देंगे हिंदी का एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment