Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एडमिशन न मिलने पर IIT कानपुर की वेबसाइट हैक की:बोला- मुझे सिर्फ एक मौका चाहिए, अब बुलाकर होगा टेस्ट

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक छात्र ने बी. साइबर सिक्योरिटी कोर्स में एडमिशन न मिलने पर मंगलवार को आईआईटी की वेबसाइट हैक कर ली। उसने वेबसाइट पर एक मैसेज छोड़ा। लिखा- मुझे बस एक मौका चाहिए। इसके बाद छात्र ने एक्स और रेडिट पर हैकिंग के स्क्रीनशॉट शेयर कर जिम्मेदारी ली थी। मामला सामने आने के बाद आईआईटी कानपुर प्रशासन ने पहले एफआईआर दर्ज करने पर विचार किया, लेकिन छात्र के फ्यूचर को देखते हुए अपना फैसला बदल दिया। आईआईटी के निदेशक ने बताया कि संस्थान अब छात्र को अपने साइबर सुरक्षा केंद्र सी3आईहब में इंटर्नशिप देने पर विचार कर रहा है। छात्र अगले साल प्रवेश के लिए दोबारा आवेदन कर सकता है। हालांकि, संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी सिस्टम में अवैध तरीके से इंटर करना साइबर सुरक्षा कौशल दिखाने का सही तरीका नहीं है। प्रतिभाशाली छात्रों के लिए नैतिक हैकिंग और जिम्मेदार तरीके से अपनी क्षमताएं साबित करने के कई अवसर हैं। वेबसाइट पर मैसेज छोड़कर बताया अपना मकसद छात्र ने मैसेज में लिखा- मेरा इरादा आईआईटी कानपुर को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। मैं सिर्फ अपनी काबिलियत दिखाना चाहता था। मैं चाहता हूं कि मुझे भी एक निष्पक्ष मौका मिले। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि बी. साइबर सिक्योरिटी कोर्स में दाखिले के समय सभी छात्रों को हैकाथॉन के जरिए अपनी क्षमता दिखाने का मौका दिया गया था। उस समय यह छात्र खुद को साबित नहीं कर पाया था। अब उसके दावे की जांच के लिए उसे संस्थान बुलाकर टेस्ट लिया जाएगा। पहले एफआईआर की बात हुई, फिर बदला फैसला शुरुआत में छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का सुझाव दिया गया था। लेकिन बाद में संस्थान ने पहले उसकी असली क्षमता जांचने का फैसला किया। अगर वह टेस्ट में अपनी बात साबित कर देता है, तो आगे उसी आधार पर निर्णय लिया जाएगा। पहले भी ऐसे युवाओं को मिला मौका आईआईटी कानपुर पहले भी साइबर सिक्योरिटी में अच्छा काम करने वाले युवाओं को मौका देता रहा है। हाल ही में सीबीएसई के ऑनलाइन पोर्टल की सुरक्षा में कमी बताने वाले एक युवक को संस्थान के सी3आईहब में नौकरी दी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 60 जिलों में अलर्ट, नोएडा में कारें-बाइकें डूबीं:3 जिलों में 4 बच्चे नाले में बहे, बलिया में 100 परिवारों ने घर छोड़ा
    Next Article
    गुरु पूर्णिमा पर योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की:ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद लिया, गायों को खिलाया गुड़-चना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment