Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 60 जिलों में अलर्ट, नोएडा में कारें-बाइकें डूबीं:3 जिलों में 4 बच्चे नाले में बहे, बलिया में 100 परिवारों ने घर छोड़ा

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून फिर से सक्रिय है। आज 60 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। बुधवार सुबह से 35 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं। इधर, नोएडा में मंगलवार देर शाम हुई बारिश के बाद सड़कों पर कमर तक पानी भर गया। कार और बाइकें डूब गईं। एक इको वैन अंडरपास में फंस गई। लापरवाही मिलने पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने एक जूनियर इंजीनियर (JE) और सुपरवाइजर को बर्खास्त कर दिया। बारिश के बीच कई हादसे भी हुए। श्रावस्ती, बरेली और बुलंदशहर में 4 बच्चे नालों में बह गए। श्रावस्ती में नाले में बहे दो मासूमों की मौत हो गई। बरेली में 8 साल का बच्चा और बुलंदशहर में 11 साल की छात्रा अभी लापता है। पहाड़ों पर हो रही बारिश से प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। बलिया में सरयू का पानी गांवों में घुस गया है। 100 परिवार घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं। वाराणसी में गंगा नदी का पानी 50 से ज्यादा छोटे-बड़े मंदिरों में घुस गया है। मंगलवार को प्रदेश के 55 शहरों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 44.9 मिमी बारिश बुलंदशहर में रिकॉर्ड की गई। मेरठ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी पानी भर गया। बारिश की तस्वीरें- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसूनी रेखा एक बार फिर से यूपी की तरफ बढ़ रही है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र भी और मजबूत हो रहा है। इस वजह से यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बढ़िया बारिश के आसार बन रहे हैं। 30 जुलाई तक यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम तो कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में पिकअप-ट्रक की भिड़ंत, 3 की मौत:13 घायल; नई गाड़ी की पूजा कराने हरिद्वार जा रहे थे; गंगनहर पर हादसा
    Next Article
    एडमिशन न मिलने पर IIT कानपुर की वेबसाइट हैक की:बोला- मुझे सिर्फ एक मौका चाहिए, अब बुलाकर होगा टेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment