Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एडिशनल एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया पैदल गश्त:आगामी त्योहारों पर पुलिस अलर्ट, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    6 hours ago

    1

    0

    बागपत एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य मार्गों और बाजारों में पैदल गश्त कर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यस्ततम मार्गों और मुख्य चौराहों पर निरंतर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को भी कहा गया। बागपत एसपी सूरज राय के निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने आगामी त्योहारों के लिए पूरी तैयारी कर ली है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने पुलिस कर्मियों के साथ शहर का भ्रमण करते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील की। उन्होंने संदिग्ध दिखने वाले लोगों की तलाशी कराई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल एसपी चौहान ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है और जनपद में शांति व्यवस्था कायम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर खुद फांसी लगाई:सीतापुर में 4 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, शक के चलते दिया वारदात को अंजाम
    Next Article
    बागपत में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू:अपर जिलाधिकारी ने दिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment