Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर खुद फांसी लगाई:सीतापुर में 4 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, शक के चलते दिया वारदात को अंजाम

    5 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से दोनों के तीन-तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रेमी और प्रेमिका के बीच पिछले चार साल से प्रेम-प्रसंग था। बताया जा रहा है कि शक के चलते प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर महोली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों को शव को छूने या तस्वीरें लेने से रोक दिया। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… घटना महोली केमहोली कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव की है। रीमा (45) और भारत (35) के बीच पिछले 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अचानक कुछ दिन पहले रीमा के व्यवहार में बदलाव देखने पर भारत नाराज रहने लगा था। भारत को शक था कि रीमा किसी और व्यक्ति के संपर्क में है। इसी शक के चलते उसने रीमा की बेरहमी से पिटाई की। यह घटना बालकराम के घर से करीब 100 मीटर पीछे खेतों की ओर हुई, जहां ढोलक बज रही थी और मंगल गीत गाए जा रहे थे। रीमा की चीखें ढोलक की थाप में दब गईं। मंगलवार सुबह जब रीमा का शव मिला, तो घर में बज रहे मंगल गीत मातम में बदल गए। रीमा की बेरहमी से पिटाई करने के बाद भारत घर के अंदर दूसरे कमरे में जाकर लेट गया। बाद में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भारत के बड़े बेटे अनकेक ने बताया कि वह रात को दुकान के आगे सो रहा था और उसके अनुसार, "रात को घर पहलवान आए थे। उन्होंने पापा को पूछा, जिस पर अनकेक ने बताया कि वह अंदर हैं। इसके बाद सभी लोग घर में घुस गए। इसके बाद वह फिर से सो गया। सुबह जब वह उठा तो उसके पिता का शव कमरे में लटका हुआ था। उसके बाद सब लोग रोने लगे और पुलिस आ गई थी। " एक दिन पहले गायब हुई रीमा रीमा के भाई शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम रीमा मछली बनाने की तैयारी कर रही थी। शाम करीब 7 बजे वह गांव के बाहर शौच के बहाने घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले सोचा कि वह बालकराम चाचा के घर में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में गई होगी, इसलिए ज्यादा ध्यान नहीं दिया। हालांकि, आधी रात तक जब रीमा का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह रीमा की चचेरी बहन शौच के लिए यूकेलिप्टस के पेड़ों के पास गई, जहां उसने रीमा को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। रीमा की मां यशोदा देवी और भाई शैलेंद्र के मुताबिक, रीमा खेत में पेट के बल पड़ी थी और उसकी चप्पलें कुछ दूरी पर थीं। पलटने पर उसके चेहरे, गले और पेट पर चोट के गहरे निशान थे। उसकी बाईं आंख से खून बह रहा था, जिससे प्रतीत होता है कि मारपीट के दौरान उसकी आंख फोड़ दी गई थी। 100 मीटर की दूरी पर रहता था प्रेमी भारत अपने घर से करीब 100 मीटर दूर रहता था और घर के बाहर पान मसाला, सिगरेट व टॉफी-बिस्किट की दुकान चलाता था। रीमा का भारत की दुकान पर आना-जाना था, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। रीमा भी अपने पति दीपू से अनबन के बाद मायके में रह रही थी। रीमा के पति दीपू से तीन बच्चे थे, जिनमें 17 वर्षीय विकास, 14 वर्षीय क्रांति और 12 वर्षीय शुभम शामिल हैं। ये बच्चे अपनी मां के साथ ननिहाल में ही रहते थे। वहीं, भारत के भी तीन बच्चे थे - 12 वर्षीय अनकेक, 8 वर्षीय नंदिनी और 6 वर्षीय गिरमी। भारत की पत्नी नन्हीं की लगभग तीन साल पहले जुड़वा बच्चों के जन्म के दौरान मृत्यु हो गई थी। 4 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग भारत और रीमा के बीच पिछले चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के पहले से तीन-तीन बच्चे थे। रीमा का विवाह करीब 20 वर्ष पहले कुसैला गांव के दीपू से हुआ था, लेकिन रिश्तों में खटास आने के बाद वह लगभग चार साल पहले ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी थी। वहीं, भारत की पत्नी तीन साल प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया- मृतका रीमा के पिता पहलवान की तहरीर पर महोली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 109/26 धारा 103(1)/ 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के सभी बिंदुओं पर गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला अस्पताल में घायल को धमकाने पहुंचा आरोपी गिरफ्तार:पीलीभीत में दो समुदायों की मारपीट के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई
    Next Article
    एडिशनल एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया पैदल गश्त:आगामी त्योहारों पर पुलिस अलर्ट, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment