Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक बाइक पर सवार 4 लड़कों को डंपर ने कुचला:महराजगंज में बर्थडे मनाने जा रहे थे, 10 मीटर तक घिसटते चले गए

    17 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में एक बाइक से जा रहे एक ही परिवार के चार लड़कों की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। सभी जन्मदिन मनाने जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि लड़के 10 मीटर दूर जा गिरे। हादसे में तीन की मौके पर, जबकि एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि डंपर और बाइक की टक्कर आमने-सामने हुई। डंपर चालक का बाइक को बचाने के चक्कर में बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद वो टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। घटना निचलौल-महराजगंज मार्ग पर भारत गैस एजेंसी के पास मंगलवार को रात साढ़े 8 बजे की है। बर्थ डे पार्टी में जा रहे थे चारों मंगलवार रात पचमा के रहने वाले सन्नी (22), शिव (18), विवेक (20) और संतोष (19) दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकले। रात 8.30 बजे निचलौल महाराजगंज मार्ग पर दमकी गांव के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीन लड़कों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया। चारों एक ही परिवार के थे, जिसमें विवेक और संतोष सगे भाई थे। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि डंपर चालक बाइक को बचाने की कोशिश में बैलेंस खो बैठा, जिसके बाद डंपर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया- हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। चारों युवकों को सीएचसी निचलौल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। -------------------- ये भी पढ़ें… 'भाजपा विधायक हूं, पिटवाकर जेल में बंद करा दूंगा':लखीमपुर में MLA ने सचिव को फोन पर हड़काया, कहा- देख लूं तो पेड़ सूख जाए मैं रूलिंग पार्टी का विधायक हूं, पेड़ को देख लूं तो वो सूख जाएगा। कोई कितना भी पावरफुल हो, उसे पिटवाकर जेल में बंद कराऊंगा। मुझे गरीब जनता ने वोट दिया है, मैं किसी पैसे वाले का गुलाम नहीं हूं। लखीमपुर के भाजपा विधायक विनोद शंकर ने अवस्थी ने सहकारी समिति के सचिव को फोन पर फटकार लगाई। दरअसल, विधायक क्षेत्र के दौरे पर निकले थे, तभी किसानों ने उन्हें रोक लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ये लोग मुझसे मैच में हारे, तभी से है रंजिश:पहले भी कर चुके हैं मारपीट, जान से मारना चाहते; हाथरस में युवक के ऊपर की थी टॉयलेट
    Next Article
    अयोध्या से 800 KM दूर रिश्वत लेने पहुंचे दरोगा-3 सिपाही:2.80 लाख लेकर लौट रहे थे, रास्ते में अफसरों ने दबोचा; सस्पेंड भी हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment