Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ये लोग मुझसे मैच में हारे, तभी से है रंजिश:पहले भी कर चुके हैं मारपीट, जान से मारना चाहते; हाथरस में युवक के ऊपर की थी टॉयलेट

    9 hours ago

    1

    0

    मेरा इन लोगों से 2 साल पहले विवाद हुआ था। ये लोग मुझसे मैच हार गए थे। तभी से ये लोग मुझसे रंजिश रखते हैं। फरवरी में ये लोग मेरे साथ मारपीट कर चुके हैं। तब मैंने इन पर केस भी किया था। लेकिन तब इन पर कोई एक्शन नहीं हुआ था। अब ये लोग मुझ पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इसी वजह से इन लोगों ने मुझे पीटा है। लेकिन मैं केस वापस नहीं लूंगा। हाथरस में सोमवार शाम 5 बजे सड़क पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। ये बातें उसी युवक ने कही हैं। अभी युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को मारपीट का वीडियो सामने आया, इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश जारी है। मामला हाथरस से 40 किलोमीटर दूर सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर गांव का है। पीड़ित युवक का नाम शिव कुमार (25) है। युवक की हालत गंभीर, सिर पर आई चोट मामला जानकारी में आने के बाद भास्कर रिपोर्टर पीड़ित से मिलने जिला अस्पताल पहुंचा। युवक की हालत गंभीर है। उसके सिर पर रॉड से हमला किया गया है। सिर पर गहरी चोट लगी है। वहीं गर्दन को पकड़कर खींचा गया है। जिस वजह से हड्‌डी में भी चोट आई है। पुलिस ने बचाई मेरी जान पीड़ित शिव कुमार ने बताया, मैं सामान लेकर आ रहा था। तभी 4-5 लोग मुझे रोक लिए। डंडा-रॉड से पीटने लगे। मेरे ऊपर पेशाब किया। मुझे मारने के बाद अपनी बाइक पर बैठाया और अपने गांव लेकर आ गए। फिर अपने गांव में मेरे साथ मारपीट की है। किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस आई और मेरी जान बचाई है। पुलिस के आते ही सारे आरोपी भाग गए। ये लोग पहले भी मेरे साथ मारपीट कर चुके हैं। ढाई साल पहले ये लोग मेरे से किक्रेट में हार गए थे। फरवरी में भी इन लोगों ने मेरी पिटाई की थी। इस बार मारने के बाद मेरे ऊपर पेशाब भी किया है। मैंने इन पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज करवाया है। इसी वजह से ये लोग मेरे पीछे पड़े हुए हैं। ये लोग अक्सर मुझे धमकाते थे.. शिवकुमार ने बताया, मुझे क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। करीब ढाई साल पहले उसकी टीम का पड़ोस के ही गांव खिजरपुर के युवकों की टीम से मैच हुआ था। इस मैच में वहां की टीम हार गई थी। उसके बाद ही वह लोग मुझसे रंजिश रखने लगे। हमारे गांवों के बीच की दूरी करीब 4 किलोमीटर है। ये लोग अक्सर गांव आकर मुझे धमकाते थे। इन लोगों ने 28 फरवरी को भी हम पर जानलेवा हमला किया था। इससे मुझे काफी चोट आई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई तो इन हमलावरों के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए। पुलिस कर रही अन्य आरोपियों की तलाश ये लोग मुझे बाजिदपुर गांव से अपने गांव खिजरपुर हत्या करने के उद्देश्य से ले गए थे। ये लोग दबंग और गुंडे किस्म के हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों विवेक और अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें, पीड़ित शिवकुमार खेती-किसानी करता है औ र गाड़ी चलाता है। वह गांव नगला भानचंद का रहने वाला है। वहीं आरोपी सोनू, देवेंद्र, अनिल, सुनील, विवेक और विशाल बाजिदपुर गांव के रहने वाले हैं। ये लोग भी खेती-किसानी करते हैं। मामले में एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया, वीडियो और मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह खबर भी पढ़ें- बाजार में युवक को पीटा, मुंह पर किया टॉयलेट, VIDEO:हाथरस में गमछे का फंदा डालकर घसीटा, अस्पताल में भर्ती; 2 हिरासत में यूपी के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बुरी तरह पीटा। उसके मुंह पर पेशाब कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। गले में गमछे का फंदा डालकर उसे घसीटा। बेरहमी से पिटाई की वजह से युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। आरोपी फिर भी उसे पीटते रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या यूपी में पुलिसवाले रील नहीं बना सकते:अश्लील VIDEO वाली दरोगा का क्या होगा; क्या नौकरी जाएगी
    Next Article
    एक बाइक पर सवार 4 लड़कों को डंपर ने कुचला:महराजगंज में बर्थडे मनाने जा रहे थे, 10 मीटर तक घिसटते चले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment