Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक ही परिवार के दो बंद मकानों के ताले तोड़े:शामली में जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी

    9 hours ago

    1

    0

    शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में चोरों ने एक ही परिवार के दो सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता तब चला, जब परिवार का एक सदस्य गांव लौटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित सुंदर ने बताया कि वह खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दोनों बेटे अंकुश और शिवा करनाल की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। करीब एक सप्ताह पहले पूरा परिवार करनाल चला गया था। वहीं, उनके पिता सोमपाल अपने दूसरे बेटे यशवीर के पास हिमाचल प्रदेश गए हुए थे। इस कारण गांव में दोनों मकान कई दिनों से बंद पड़े थे। टूटे मिले ताले, घर का सामान बिखरा पड़ा था शुक्रवार को सुंदर कैराना न्यायालय से लौटकर गांव पहुंचे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे जेवरात समेत अन्य कीमती सामान गायब था। पास में स्थित उनके पिता सोमपाल के मकान का ताला भी टूटा मिला, जहां से भी चोर जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, आसपास के लोगों से पूछताछ घटना की सूचना पर बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश के लिए जांच तेज कर दी गई है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दाखिले का एक और मौका:स्नातक-पीजी प्रवेश की अंतिम तिथि अब 14 अगस्त, खाली सीटों के चलते फैसला
    Next Article
    आगरा से लखनऊ आकर टावर पर चढ़ी महिला:फायर टीम ने नीचे उतारा; पुलिस पर बच्चे को पीटने, रुपए छीनने का आरोप लगा रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment