Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा से लखनऊ आकर टावर पर चढ़ी महिला:फायर टीम ने नीचे उतारा; पुलिस पर बच्चे को पीटने, रुपए छीनने का आरोप लगा रही थी

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के हजरतगंज स्थित पार्क रोड पर शनिवार सुबह एक महिला टावर पर चढ़ गई। यह देख लोगों ने पुलिस को बताया। महिला काफी देर तक टावर के स्टील प्लेटफॉर्म पर बैठकर चिल्लाती रही। उसके साथ आया उसका नाबालिग बेटा नीचे खड़ा था। सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस और फायर विभाग की टीम ने उसे समझाते हुए नीचे उतार लिया। महिला की पहचान आगरा के कैंट क्षेत्र स्थित श्याम विहार छोटी कॉलोनी निवासी तुलसा के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह आगरा पुलिस के खिलाफ शिकायत लेकर मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ आई थी। उसका कहना है कि पुलिस ने उसके बच्चे से पैसे छीने और उसकी पिटाई की। इसके लिए वह मुख्यमंत्री से शिकायत करेगी। पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप महिला का आरोप है कि आगरा में उसने अपने नाबालिग बच्चों को रेलवे स्टेशन पर सामान लेने भेजा था। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बच्चों पर चोरी का आरोप लगाकर उनकी पिटाई की, 2 हजार रुपए छीन लिए और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस और फायर विभाग ने सुरक्षित उतारा घटना की सूचना मिलते ही हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने के बाद महिला को फायर ब्रिगेड की मदद से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसकी शिकायत की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि महिला के आरोपों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक ही परिवार के दो बंद मकानों के ताले तोड़े:शामली में जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    सभी संस्थानों को 15 दिन में ICC गठन के निर्देश:बलरामपुर में लापरवाही पर ₹1 लाख तक जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment