Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'एक को मार दिया, अब दूसरे की बारी है':असलम के पिता बोले- अभी तक बाहर घूम रहे हत्यारे, कब चलेगा बुलडोजर

    10 hours ago

    1

    0

    मेरठ में दिनदहाड़ ताड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी गई थी। एक सप्ताह बीतने को है, लेकिन रेकी करने वाले के अलावा पुलिस किसी को पकड़ नहीं पाई है। असलम के पिता मोहम्मद इमरान का कहना है कि इन आरोपियों के घर बुलडोजर कब चलेगा। इमरान ने कहा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो ऐसे अपराधियों के घर बुल्डोजर चलाते हैं, लेकिन अब इन घर क्यों नहीं तोड़े गए। इमरान कहना है कि हमलावरों ने उन्हें धमकी दी है कि एक तो मर गया, अब दूसरे की बारी है। वहीं, अफसरों ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। मामला नौचंदी थाना क्षेत्र जैदी फार्म इलाके का है। इमरान ने कहा- दोस्त के साथ खड़ा था बेटा असलम के पिता ने अफसरों को बताया कि वारदात वाले दिन असलम जैदी फार्म की गली नंबर चार के बाहर अपने दोस्त शोएब के साथ खड़ा बात कर रहा था। इसी दौरान हमला हो गया। चार से पांच गोली असलम को लगी और वह जमीन पर गिर गया। शोएब के कंधे में भी एक गोली लग गई। हमलावर भाग निकले। आनन फानन में दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से असलम की नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। रात में असलम की मौत हो गई। मुकदमे में 11 को किया गया नामजद इमरान ने बताया कि सभी हमलावरों की पहचान हो चुकी है और उसने खुद आहद पुत्र शमीम, असद, रिहान, तारिक, राशिद, शमी पुत्रगण अमीर अहमद के अलावा इस्माइल पुत्र शमीम, समीर उर्फ मोटा बवानिया पुत्र सलीम, अमीर अहमद पुत्र इशाक, चंदन पुत्र इशाक और आमना पुत्र शमीम को नामजद किया गया था। धीरे धीरे में एक सप्ताह बीतने वाला है लेकिन पुलिस खाली हाथ है। इंस्टाग्राम पर धमकी मोहम्मद इमरान ने कहा- हत्यारे खुले घूम रहे हैं। आरोपियों ने इंस्टाग्राम के जरिए धमकी दी है। उसमें लिखा है कि एक मर गया, अब दूसरे की बारी है। किसी को नहीं छोड़ेंगे। इस तरह हत्यारे खुलेआम घूमकर धमकी दे रहे हैं और पुलिस बोल रही है कि वह फरार हैं। 2023 से चली आ रही दुश्मनी इमरान ने बताया कि वर्ष 2023 में कुछ लोगों ने स्कूल से लौट रही किशोरी को अगवा करने का प्रयास किया। उसके बेटे व कुछ और लोगों ने विरोध कर दिया और आरोपियों को खदेड़ दिया। इसके कुछ देर बाद आरोपी युवक की तरफ से असद, रिहान, आहद इकट्ठा होकर आए और खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी। तभी से उनके परिवार के साथ दूसरा पक्ष दुश्मनी रखता है। अफसर बताएं- कब चलेगा बुलडोजर मोहम्मद इमरान ने कहा कि प्रदेश का मुखिया योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। फिर उसके बेटे के हत्यारे कैसे बचे फिर रहे हैं। इमरान ने मांग की कि अफसर जल्द से जल्द आरोपियों को तलाश कर उन्हें अंजाम तक पहुंचाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में दोपहर में तेज धूप, सुबह-शाम हो रही ठंड:17 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना, लगातार बढ़ रहा तापमान
    Next Article
    अब कब दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान? इस बड़े टूर्नामेंट में दिखेगा जलवा!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment