Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में दोपहर में तेज धूप, सुबह-शाम हो रही ठंड:17 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना, लगातार बढ़ रहा तापमान

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में दोपहर में धूप चुभने लगी है। सुबह-शाम जरूरी हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है, दिन में अब मौसम लगभग सामान्य हो गया है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 3 दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। 9 फरवरी को अधिकतम तापमान जहां 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस था वहीं, 11 फरवरी को बढ़कर अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यानि अब दिन ही नहीं, रात में भी ठंड का असर काफी कम होता जा रहा है। देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति… गुरुवार को मौसम की स्थिति आगरा में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा। हल्की हवा जरूर चल रही थी लेकिन ठंड ज्यादा नहीं रही। सुबह का तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहा। फरवरी में अब तक का सबसे गर्म दिन 11 फरवरी को रहा है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, फरवरी में अब तक की सबसे गर्म रात भी 11 फरवरी को ही रही। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस था। पिछले 5 साल में क्या रही स्थिति हालांकि पिछले सालों में भी इन दिनों लगभग ऐसा ही मौसम रहा है। पिछले 5 साल में 11 फरवरी रिकॉर्ड देखें तो पता चलेगा कि वर्ष 2022 से 2026 के बीच इस डेट को सबसे गर्म दिन वर्ष 2025 में रहा था। 11 फरवरी 2025 को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस था। जबकि इस समयावधि में इस डेट को सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वर्ष 2023 में रहा। 11 फरवरी 2023 को न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। देखें 5 सालों में 11 फरवरी को तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 16 फरवरी तक मौसम खुला रहेगा। इस बीच तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जिसकी वजह से ठंड का असर काफी कम होगा। 17 फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- PDA मतलब प्रतीक, धर्मेंद्र, अखिलेश:सपा आज तक यादव परिवार के बाहर का अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नहीं बना सकी
    Next Article
    'एक को मार दिया, अब दूसरे की बारी है':असलम के पिता बोले- अभी तक बाहर घूम रहे हत्यारे, कब चलेगा बुलडोजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment