Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बारात से लौटते समय हुआ हादसा, आरोपी चालक फरार

    11 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना देर रात कटरा पूरे लाल सिंह के पास हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान सुमित जाटव पुत्र छिटई, निवासी पूरे कूमेदान के रूप में हुई है। सुमित एक बारात में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहा था। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सुमित को आसपास के लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर ले जाया जा रहा था। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सीएचसी के डॉक्टर लईक अहमद ने पुष्टि की कि युवक को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक साल भी नहीं चल सका 7 जन्मों का बंधन:शादी के एक साल के भीतर 5 लाख रुपये की मांग, मारपीट के बाद घर से निकाला
    Next Article
    महाशिवरात्री पर भक्तों के दर्शन के लिये विशेष व्यवस्था:कानपुर के आनन्देश्वर मन्दिर में भीड़ को लेकर मार्ग परिवर्तित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment