Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक साल के मासूम के अपहरण मामले में चार्जशीट दाखिल:नर्स समेत 5 आरोपी जेल में, 70 हजार रुपए में बेचने का आरोप, डेढ़ महीने पहले हुई थी घटना

    1 day ago

    1

    0

    बदायूं में एक वर्षीय मासूम सौरभ के अपहरण मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। इस मामले में बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद एक नर्स समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं। घटना 16 अप्रैल की रात इस्लामनगर स्थित मोनार्क फार्म हाउस में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी भूखन प्रजापति का एक वर्षीय बेटा सौरभ समारोह के दौरान लापता हो गया था। बाद में पता चला कि एक युवती उसे अपने साथ ले गई थी। सीसीटीवी फुटेज से खुला पूरा मामला घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक स्विफ्ट डिजायर कार का नंबर दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और बुलंदशहर के भोपतपुर निवासी मुनेश के घर दबिश दी। जांच में सामने आया कि अपहरण की मुख्य आरोपी बुलंदशहर के रामनगर निवासी खुशबू है, जो एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत है। 70 हजार रुपए में बेचने का आरोप पुलिस जांच के अनुसार, खुशबू बच्चे को अपने मौसा दिनेश के घर आगरा ले गई थी। आरोप है कि दिनेश ने अपने भाई मुकेश के साले सोनू को 70 हजार रुपए में बच्चा बेच दिया। पुलिस ने ताजगंज क्षेत्र स्थित सोनू के घर दबिश देकर उसकी पत्नी बबली और रिश्तेदार महिला पूजा के पास से मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। पांचों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पुलिस ने इस मामले में खुशबू, दिनेश, सोनू, बबली और पूजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस्लामनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अब मामले की सुनवाई न्यायालय में होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3.50 लाख वसूली करने वाले दो कांस्टेबल लाइन हाजिर:चरस तस्कर का रिश्तेदार होने पर जेल भिजवाने की दी धमकी, फर्जी IPS अफसर से कराया कॉल
    Next Article
    छात्रा की मौत के मामले में पिता का यू-टर्न:मुजफ्फरनगर में VIDEO जारी कर कहा- अब किसी पर कार्रवाई नहीं चाहता', शिक्षकों पर अपमान-मारपीट का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment