Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रा की मौत के मामले में पिता का यू-टर्न:मुजफ्फरनगर में VIDEO जारी कर कहा- अब किसी पर कार्रवाई नहीं चाहता', शिक्षकों पर अपमान-मारपीट का आरोप

    22 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में चौथी कक्षा की छात्रा की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। पहले स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका पर बेटी को चोरी के आरोप में पूरी कक्षा के सामने अपमानित करने और मारपीट का आरोप लगाने वाले पिता ने अब वीडियो जारी कर कहा है कि वह किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते। हालांकि, इस मामले में पहले ही पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर चुकी है। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव पचेंडा कला निवासी छात्रा के पिता अशोक राजपूत ने गुरुवार रात करीब 11 बजे वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि गांव और मोहल्ले के लोगों के कहने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन अब वह किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहते। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी अनुरोध किया कि इस मामले में आगे कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए। घटना वाले दिन क्या हुआ, पिता ने बताया वीडियो में अशोक राजपूत ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों मजदूरी करते हैं। उनके चारों बच्चे उसी स्कूल में पढ़ते हैं। घटना वाले दिन जब वह काम से घर लौटे तो मकान के बाहर ताला लगा था, जिसकी चाबी उनके पास थी। उन्होंने बताया कि ताला खोलकर जब वह घर के अंदर पहुंचे तो उनकी बेटी फंदे से लटकी मिली। बाद में मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बच्ची दीवार फांदकर घर के अंदर गई थी। पहले शिक्षकों पर लगाए थे गंभीर आरोप इससे पहले छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया था कि स्कूल में 10 रुपये मिलने की घटना के बाद एक शिक्षक और एक शिक्षिका ने बच्ची पर चोरी का आरोप लगाया। आरोप था कि पूरी कक्षा के सामने उसकी पिटाई की गई और अपमानित किया गया। परिजनों का कहना था कि इसी मानसिक आघात के कारण छात्रा ने घर पहुंचकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। पुलिस ने दर्ज किया है मुकदमा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की थी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया था। अब पिता के नए वीडियो के सामने आने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि, मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच और आगे की कार्रवाई पुलिस विवेचना तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी। CO ने क्या कहा? सीओ नई मंडी सुनील कुमार ने पहले बताया था कि पीड़ित पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक साल के मासूम के अपहरण मामले में चार्जशीट दाखिल:नर्स समेत 5 आरोपी जेल में, 70 हजार रुपए में बेचने का आरोप, डेढ़ महीने पहले हुई थी घटना
    Next Article
    24 घंटे में सरयू नदी का जलस्तर 18 सेंटीमीटर बढ़ा:अम्बेडकरनगर के मांझा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा, कटान से किसानों की बढ़ी चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment