Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुर्जा में पुलिस मुठभेड़, 12 मुकदमों का आरोपी बदमाश गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल हुआ नौशाद, नकदी व असलहा भी बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली इलाके में रविवार दोपहर 12 बजे पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 12 मुकदमों का आरोपी नौशाद उर्फ साबू गोली लगने से घायल हो गया। यह कार्रवाई ककोड़ रोड पर भोगपुर के जंगलों में चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 12,000 रुपये, एक अवैध तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस ककोड़ रोड पर भोगपुर के पास गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुका नहीं और बाइक की रफ्तार बढ़ाकर जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस पर सीधा फायर कर दिया। पुलिस ने बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। गोली लगने से वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान नौशाद पुत्र साबू के रूप में हुई है। वह अलीगढ़ के बन्ना देवी का रहने वाला है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि नौशाद पर अलग-अलग थानों में करीब 12 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से 12,000 रुपये नकद (चोरी के), एक 315 बोर का तमंचा, दो खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी मिला है। खुर्जा के क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोभित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश नौशाद 2 सितंबर को खुर्जा कोतवाली इलाके की प्रीत विहार कॉलोनी में हुई दिनदहाड़े चोरी की घटना में फरार चल रहा था। घटना के बाद घायल बदमाश को तुरंत खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद आरोपी की हालत ठीक है। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जिला जेल भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस को चकमा देकर विनोद साहनी घर पहुंची पल्लवी पटेल:बैरिकेडिंग तोड़कर पहुंचीं, बोलीं- आतंकवादियों से ज्यादा खतरा जातंकवादियों से
    Next Article
    एक साल में भी पूरी नहीं 2km की सड़क:मेरठ की वेस्टर्न कचहरी रोड पर चल रहे सीएम ग्रिड के कार्य की मनाई गई बरसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment