Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, सपा कार्यकर्ता की मौत:कानपुर में तेज रफ्तार वाहन से बचने में अनियंत्रित हुई, सैफई से लौट रहे थे

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन सपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसा सोमवार शाम अरौल स्थित फूड प्लाजा के पास हुआ। तीनों कार्यकर्ता सैफई से अयोध्या वापस जा रहे थे। सैफई से लौट रहे थे तीनों अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के मूड़ाडिहा, पूरा बाजार निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र स्व. राम उबारे अपने गांव के लाल साहब यादव (40) पुत्र स्व. रामइंद्र यादव और रौनाई थाना क्षेत्र के सलारपुर पोस्ट चिर्रा मोहम्मदपुर निवासी रविंद्र चौरसिया (35) पुत्र जगजीवन के साथ सोमवार सुबह इटावा के सैफई गए थे। तीनों सपा कार्यकर्ता बताए गए हैं। सैफई में आजमढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव से मुलाकात करने के बाद शाम को एक्सप्रेसवे से कार से अपने घर लौट रहे थे। कार सुरेंद्र यादव चला रहे थे। तेज रफ्तार वाहन से बचने में हुआ हादसा सुरेंद्र के मुताबिक, अरौल स्थित फूड प्लाजा के पास पीछे से गुजर रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोग अंदर फंसकर घायल हो गए। कार सीधी कर घायलों को निकाला हादसे की जानकारी मिलते ही यूपीडा के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद लाल साहब यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुरेंद्र यादव और रविंद्र चौरसिया को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि- तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग से टकराने के कारण हादसा हुआ है। मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरेया में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत:बहन ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया, जांच में गलत निकला
    Next Article
    लापता युवक का जंगल में मिला शव, परिजनों में आक्रोश:बदायूं में सड़क जाम किया, पुलिस ने ढाई घंटे बाद हटाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment