Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एकतरफा प्यार में मासूम को रिश्तेदार ने 8 बार पटका:फिरोजाबाद में प्रपोजल ठुकराने से नाराज था, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा

    20 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में एकतरफा प्यार में युवक ने डेढ़ साल के बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला। उसने जमीन पर मासूम को 8 बार उठाकर जोर से पटका। आरोपी महिला का रिश्तेदार है। वह प्रपोजल ठुकराने से गुस्से में था। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि बच्चे की हत्या के बाद युवक चारों ओर देखता है। इसके बाद शव घर के बाहर छोड़कर भाग जाता है। पुलिस ने शनिवार शाम मुठभेड़ के दौरान आरोपी को दोनों पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… अब पूरी घटना विस्तार से… अरांव इलाके के बामई गांव की रहने वाली पिंकी बेटी रति और डेढ़ साल के नाती आरव के साथ यादव कॉलोनी में सहेली पुष्पलता पाठक से मिलने आई थीं। पुष्पलता हाल ही में एक सड़क हादसे में घायल हुई थीं। रति की शादी करीब 3 साल पहले बदायूं के सियारण नगर निवासी सुनीत से हुई थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा। आरोप है कि सुनीत की बुआ का बेटा बदायूं के शेखूपुर निवासी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक लंबे समय से रति पर शादी का दबाव बना रहा था। परिवार वालों के मुताबिक, रति ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था। इसके बाद से विराज नाराज था। शनिवार दोपहर तीन बजे विराज भी पुष्पलता के घर पहुंच गया। टॉफी दिलाने के बहाने बच्चे को साथ ले गया विराज आरव को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। कुछ दूर जाकर गली में उसने सन्नाटा देखकर बच्चे को 8 बार जमीन पर पटका। इससे आरव के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसकी मौत हो गई। इसके बाद विराज आरव को गोद में लेकर आया। उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की नजर पड़ी तो वह आरव को अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी चेक किए तो उसमें विराज बच्चे को पटकता हुआ दिखाई दिया। मां बोली- मेरे बच्चे की गर्दन लटक रही थी रति ने बताया- ससुराल वाले मेरे साथ मारपीट करते थे। मेरी तबीयत भी खराब रहती थी। इस कारण मेरी मां मुझे अपने साथ ले आईं थी। कुछ समय बाद मेरी पति की बुआ का बेटा विराज मुझे फोन करने लगा। एक दिन उसने कहा, वह मुझसे मिलने आ रहा है। उसने मुझसे शादी करने की बात कही, लेकिन मैंने मना कर दिया। कहा मैं शादीशुदा हूं। मेरा एक बच्चा भी है। आज वह मेरी मौसी के यहां पहुंच गया। मेरे बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। मुझे लगा रिश्तेदार है। इसलिए बिना शक के ले जाने दिया। उसने मेरे बच्चे को पटक-पटकर कर मार डाला। मेरे बच्चे की गर्दन पूरी तरह लटक रही थी। अब पढ़िए, पुलिस ने कैसे एनकाउंटर में पकड़ा शनिवार को पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी विराज भूढ़ा भरथरा मोड़ के पास घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई। आरोपी दोनों पैरों में गोली लगते ही गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक 315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सीओ अमरीश कुमार का कहना है कि आरोपी महिला से शादी करना चाहता था। लेकिन, महिला ने मना कर दिया था। महिला के अपने पति से संबंध ठीक नहीं थे। वह शादी के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी को लगता था कि जब तक उसका बच्चा है। उनकी शादी नहीं हो सकती, इसीलिए उसने बच्चे को टारगेट कर हत्या कर दी। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… करोड़पति होटल कारोबारी के बेटे की हत्या, 4 गोलियां मारीं:गाजीपुर में पिता बोले- एक करोड़ टैक्स देता हूं, फिर भी परिवार सुरक्षित नहीं गाजीपुर में करोड़पति होटल कारोबारी के 29 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात 4 नकाबपोश बदमाशों ने होटल के गेट पर घेरकर चार गोलियां मारीं। चारों बदमाश 2 बाइक से बियर लेने के बहाने पहुंचे थे। हमला उस वक्त हुआ जब होटल मालिक आलोक राय के बेटे विनीत घर के लिए निकल रहे थे। वह गाड़ी की तरफ बढ़ रहे थे, तभी बदमाशों ने दो पिस्टल से विनीत पर फायरिंग शुरू कर दी। हाथ और कमर में एक-एक गोली लगी, जबकि सीने में दो गोलियां मारीं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता को CBI ने 3 लाख रिश्वत लेते पकड़ा:मेरठ कैंट बोर्ड के सदस्य हैं; पार्किंग ठेका दिलाने के नाम पर मांगी थी रकम
    Next Article
    यूपी में 30 जिलों के BSA बदले:बेटे को 60% लाने पर शाबाशी देने वाले राकेश सिंह आगरा भेजे गए; दीपा भाटी को पहली बार कमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment