Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 30 जिलों के BSA बदले:बेटे को 60% लाने पर शाबाशी देने वाले राकेश सिंह आगरा भेजे गए; दीपा भाटी को पहली बार कमान

    18 hours ago

    1

    0

    यूपी में शनिवार शाम सीतापुर और अंबेडकरनगर समेत 30 जिलों के BSA (बेसिक शिक्षा अधिकारी) बदल दिए गए। साथ ही 18 जिलों में डायट प्राचार्य और वरिष्ठ प्रवक्ता का भी तबादला कर दिया गया है। अलीगढ़ के बीएसए राकेश सिंह को आगरा भेजा गया है। राकेश सिंह ने सभी शिक्षकों को अजीबोगरीब निर्देश दिया था कि स्कूलों से निकलकर सरकारी शिक्षक अब सड़कों पर आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे। सरकारी शिक्षक डॉग ट्रैकर के रूप में काम करेंगे। शिक्षकों को इस काम के लिए अलग मेहनताना भी नहीं मिलेगा। वहीं, भूपेंद्र सिंह वाराणसी के नए BSA (बेसिक शिक्षा अधिकारी) होंगे। वाराणसी के बीएसए अनुराग श्रीवास्तव को अभी वेटिंग में रखा गया है। यहां उनका कार्यकाल करीब 8 महीने ही रहा। आगरा में सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) में सूचना नहीं देना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड को भारी पड़ गया। मार्च-2023 में ममता वलेचा की ओर से मांगी गई सूचना को उपलब्ध न कराने का दोषी मानते हुए राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती ने 250 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से 25,000 रुपए का अर्थदंड लगाया था। अब जितेंद्र को झांसी का बीएसए बनाकर भेजा गया है। नोएडा की दीपा भाटी की कहानी है प्रेरणा देने वाली ग्रेटर नोएडा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल दीपा भाटी को हापुड़ का बीएसए बनाकर भेजा गया है। दीपा भाटी की कहानी भी काफी दिलचस्प है। उन्होंने शादी के 18 साल बाद साल-2021 में यूपी पीसीएस परीक्षा में 166वीं रैंक हासिल की थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। जिस समय उन्होंने यह परीक्षा पास की, उनकी बड़ी बेटी 12वीं कक्षा में थी। ​दीपा ने गले की बीमारी के कारण अपनी पुरानी टीचिंग की नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की थी। 2 बार असफल होने और रिश्तेदारों के ताने सुनने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी थी। फिर तीसरे प्रयास में पीसीएस की परीक्षा में सफलता हासिल की थी। अलीगढ़ BSA राकेश सिंह ने बेटे के 60% अंकों पर बढ़ाया हौसला अलीगढ़ के BSA राकेश सिंह का तबादला आगरा कर दिया गया है। राकेश सिंह पिछले साल अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में आए थे। दरअसल, उनके बेटे ऋषि ने 12वीं की परीक्षा में 60% अंक हासिल किए थे। इसके बाद वह अपने परिणाम से थोड़ा निराश था। बेटे का मनोबल बढ़ाने के लिए राकेश सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। लिखा- वे बेटे के 60% अंकों से उतने ही खुश हैं, जितने कभी अपने करियर के चयन पर हुए थे। राकेश सिंह ने यह भी साझा किया था कि उन्हें हाईस्कूल में 60%, इंटरमीडिएट में 75% और ग्रेजुएशन में 52% अंक मिले थे। इसके बावजूद उन्होंने जीवन में सफलता हासिल की। अंकों से ज्यादा मेहनत और आत्मविश्वास को महत्व देने वाला उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। देखें लिस्ट -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी में इस साल सूखे के आसार, मानसून लेट हुआ:जून में हीटवेव चलेगी, बारिश के भरोसे रहे तो धान की खेती चौपट होगी यूपी में इस साल मानसून सीजन में बारिश कम होगी। वेस्ट यूपी के 10 जिलों में सूखे जैसे हालात बन सकते हैं। जबकि 60 जिलों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। वेस्ट यूपी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी चक्रवात की वजह से जून के शुरुआती हफ्ते में बारिश होगी। इसके बाद भीषण गर्मी पड़ेगी। पूरी खबर पढिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एकतरफा प्यार में मासूम को रिश्तेदार ने 8 बार पटका:फिरोजाबाद में प्रपोजल ठुकराने से नाराज था, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा
    Next Article
    इंटरनेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या:गाजियाबाद में साथी खिलाड़ी ने मारी गोली; गोल्ड मेडल जीतकर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment