Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बोलीं- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद:काशी में मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं; घाट पर हाथ जोड़े बैठी रहीं

    3 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस रविवार को काशी पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने पिता एलरॉय फर्नांडीज के साथ मां की अस्थियां गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जित कीं। इस दौरान जैकलीन ने कहा- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद है। इसलिए हम अपनी मां की अस्थियां लेकर काशी आए हैं। काशी में गंगा के पवित्र जल में अस्थि विसर्जन करना हमारी मां को श्रद्धांजलि देने का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक निर्णय है। जैकलीन की यह यात्रा पूरी तरह प्राइवेट रही। वह करीब डेढ़ घंटे तक वाराणसी में रुकीं। बता दें, जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का 6 अप्रैल, 2025 को निधन हो गया था। चेहरा ढंककर ताज होटल से घाट पहुंचीं जैकलीन जैकलीन फर्नांडिस ताज होटल से सीधे मणिकर्णिका घाट पहुंचीं। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। जिससे वह आम श्रद्धालुओं की तरह पूजा-अर्चना कर सकें। जैकलीन अपने पिता के साथ नाव से गंगा के बीच पहुंचीं। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने गंगा नदी में उन्होंने मां की अस्थियों का विसर्जन किया। यह धार्मिक अनुष्ठान वाराणसी के आचार्य विकास पांडेय के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। अनुष्ठान पूरा होने के तुरंत बाद जैकलीन मुंबई लौट गईं। 2022 में किम फर्नांडिस को पड़ा था हार्ट स्ट्रोक जैकलीन की मां किम फर्नांडिस को साल- 2022 में हार्ट स्ट्रोक पड़ा था। इसके बाद उनका बहरीन में इलाज कराया गया था। किम फर्नांडिस बहरीन की राजधानी मनामा में रहती थीं। वहीं, जैकलीन अपने काम के सिलसिले में भारत में रहती हैं। एक इंटरव्यू में जैकलीन ने अपनी मां के बारे में कहा था- अगर मेरा पिता से कभी टकराव होता था, तो मेरी मां ही बात को संभालती थीं। मेरी मां का कम्युनिकेशन स्किल बेहद शानदार था। अक्सर उनकी ही बात मानी जाती थी। जैकलीन ने यह भी कहा था कि अगर वह अपनी मां पर कभी किताब लिखेंगी तो उसका टाइटल ‘थ्रू हर आईज’ रखेंगी। उनकी मां को भारतीय कुर्तियां बहुत पसंद थीं। इसीलिए जैकलीन अक्सर भारत से उनके लिए कुर्तियां लेकर जाती थीं। 13 दिन ICU में रहीं किम, 6 अप्रैल, 2025 को हुआ निधन 24 मार्च को जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को हार्ट स्ट्रोक आया था। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। उन्हें ICU में रखा गया था। करीब 13 दिन तक इलाज चला। इसके बाद 6 अप्रैल, 2025 को उनका निधन हो गया। एयर होस्टेस रह चुकी थीं किम फर्नांडिस जैकलीन की मां किम फर्नांडिस मलेशिया की नागरिक थीं। वे पेशे से एयर होस्टेस रह चुकी थीं। उन्होंने श्रीलंकाई बिजनेसमैन एलरॉय फर्नांडिस से शादी की थी। किम और एलरॉय फर्नांडिस के 4 बच्चे हैं। इनमें जैकलीन फर्नांडिस भी शामिल हैं। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… 'देखा है पहली बार गोरखपुर की आंखों में प्यार', माधुरी दीक्षित बोलीं- आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई गोरखपुर का प्यार हमेशा याद रहेगा। आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है। आप की आंखों में एक प्यार झलक रहा है। यह देखकर मुझे अपनी ही फिल्म का डॉयलाग याद आ रहा है...देखा है पहली बार गोरखपुर की आंखों में प्यार। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या:ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:प्रतापगढ़ में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, घर में खून से लथपथ लाशें मिलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment