Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या:ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की सोमवार को गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बिहार में पटना के रहने वाले थे। गार्ड कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्‌टी मांग रहा था। गार्ड रवींद्र सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्‌टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। बैंक में फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। इसी बीच आरोपी गार्ड अपने एक अन्य साथी के साथ मौके से भाग निकला। बैंक स्टाफ ने मैनेजर को बाइक से दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से जुड़ा बैंक के गेट का एक CCTV सामने आया है, जिसमें गार्ड अपने साथी के साथ दिख रहा था। उसके भागने के कुछ मिनट बाद बैंक मैनेजर को लोग उठाकर ले जाते दिखे। वारदात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके की है। ACP ज्ञान प्रकाश राय ने बताया, आरोपी गार्ड बागपत का रहने वाला है। काफी समय से छुट्टी को लेकर मैनेजर अभिषेक शर्मा से विवाद था। इसके चलते उसने यह घटना अंजाम दी। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 4 विजुअल देखिए… गाजियाबाद में पत्नी के साथ रहते थे अभिषेक बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा बिहार में पटना के लखीपुर के रहने वाले थे। अगस्त, 2025 से वह गाजियाबाद में पत्नी के साथ किराए पर रह रहे थे। घटना की जानकारी पत्नी को दी गई है। गार्ड सुबह ड्यूटी पर नहीं आया, दोपहर में पहुंचा और गोली मार दी पुलिस के अनुसार, गार्ड रवींद्र हुड्‌डा आज गार्ड ड्यूटी पर नहीं आया था। आज बैंक मैनेजर ने कॉल की। उसके बाद गार्ड डबल बैरल बंदूक लेकर अपने साथी के साथ पहुंचा। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है की गार्ड रविंद्र हुड्डा बागपत का रहने वाला है। जिसने 3 महीने पहले ही बैंक में सुरक्षा के तौर पर गार्ड की नौकरी शुरू की थी। यह भी बताया जा रहा है कि बैंक मैनेजर से पूर्व में छुट्टी को लेकर उसका विवाद हुआ। आज गार्ड ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था, और कुर्ता पजामा पहनकर बंदूक लेकर पहुंचा और बैंक मैनेजर के सीने में गोली मार दी। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के सेज्जिल मिसाइल की क्या है 7 बड़ी खूबियां? देखें लंचब्रेक
    Next Article
    एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बोलीं- हमें सनातन धर्म बहुत पसंद:काशी में मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं; घाट पर हाथ जोड़े बैठी रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment