Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्ट्रेस ट्विशा की डेडबॉडी पर मल्टीपल चोटें:पुलिस चूक से मैच नहीं हुए फांसी के निशान; बहन बोलीं- CCTV के सामने CPR देने का नाटक किया

    23 hours ago

    1

    0

    भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। ट्विशा की बहन नैना शर्मा ने आरोप लगाया कि जानबूझकर CCTV कैमरे के सामने CPR देने का नाटक किया। वह छत पर जाते समय बिल्कुल नॉर्मल थी। ट्विशा के परिजन शुरुआत से हत्या की आशंका जता रहे हैं। ट्विशा की बहन नैना उर्फ प्रियंका ने आरोप लगाया- समर्थ और उसकी मां शव को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मौत की पुष्टि होने के बाद दोनों करीब एक घंटे तक गायब रहे। इसके बाद दोनों घर पहुंचे। वहां सबूतों से छेड़छाड़ की। रसूख के चलते आरोपियों पर अब तक कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकारी सिस्टम हमें ही परेशान कर रहा नैना ने आरोप लगा- आरोपी को भागने का मौका दिया जा रहा है। एक तरफ उनकी बहन की मौत हो गई और दूसरी तरफ परिवार लगातार न्याय के लिए भटक रहा है। उन्हें लगातार एक थाने से दूसरे अधिकारी के पास भेजा जा रहा है। कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही परेशान किया जा रहा है। सेंसेशन फैलाने के इरादे से तैयार की गई रिपोर्ट वहीं एम्स भोपाल की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डेडबॉडी पर मल्टीपल चोटों के निशानों का जिक्र है। दूसरी ओर, ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह और उनके वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रिपोर्ट केवल सेंसेशन फैलाने के इरादे से तैयार की गई है। रिपोर्ट में चोटों का जिक्र है, लेकिन कहां और कितनी चोट हैं, यह स्पष्ट नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सेकेंड पोस्टमॉर्टम या किसी भी एजेंसी से जांच कराने पर हमें कोई ऐतराज नहीं है। हम जांच में सहयोग करेंगे। बेल्ट नहीं मिलने से अधूरी रह गई फोरेंसिक जांच मामले में पुलिस जांच पर सवाल उठ रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार जिस बेल्ट से फांसी लगाने की बात कही गई थी, उसे जांच अधिकारी पोस्टमॉर्टम के समय एम्स भोपाल नहीं ले गए थे। बाद में बेल्ट जांच के लिए सौंपी गई, लेकिन डॉक्टर कथित फांसी के साधन और गर्दन के निशानों का वैज्ञानिक परीक्षण नहीं कर सके। पोस्टमॉर्टम में हुई चूक के बाद ट्विशा के परिजन ने मामले की जांच मध्य प्रदेश से बाहर किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने और दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की है। इसी वजह से मौत के आठ दिन बाद भी परिजन डेडबॉडी लेने और अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हैं। परिजन का कहना है कि बेल्ट उपलब्ध नहीं होने से डॉक्टर यह तय नहीं कर सके कि फांसी किस चीज से लगाई गई थी। गर्दन के मार्क्स का सही मिलान और माप भी नहीं हो पाया। इस बीच, पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी गई थी। ट्विशा के परिवार के आरोप पुलिस बोली- आरोपी समर्थ की तलाश में 6 टीमें जुटीं एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया कि फांसी में इस्तेमाल की गई बेल्ट जब्त कर ली गई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम के समय उसे एम्स नहीं भेजा जा सका। आरोपी समर्थ की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित है। उसकी तलाश में 6 टीमें जुटी हैं। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मीडिया से बातचीत करते हुए रो पड़ीं सास दहेज मृत्यु मामले के आरोपी समर्थ सिंह की अग्रिम बेल सोमवार को भोपाल कोर्ट ने खारिज कर दी। इसके बाद उनकी मां और पूर्व जज गिरीबाला सिंह पहली बार मीडिया के सामने आईं। उन्होंने मृत बहू और उसके परिजन को लेकर कई दावे किए। गिरीबाला सिंह ने बताया कि बहू ट्विशा ने अपनी इच्छा से गर्भपात कराया था। इसके बाद वह अवसाद में आ गई थी। वह रोज 6 से 7 घंटे कंज्यूमर फोरम में रहती हैं और बेटा समर्थ सिंह भी कोर्ट में प्रैक्टिस करता है, इसलिए बहू घर में अकेली रहती थी। गिरीबाला ने ये भी बताया कि ट्विशा की मां रेखा से कई बार भोपाल आकर बेटी के साथ रहने की बात कही, लेकिन वह कभी नहीं आईं। केवल एक बार वह बेटे के साथ भोपाल आई थीं, जब ट्विशा नाराज होकर मायके चली गई थी। गिरीबाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 3 बातें… …………………………………… ये खबरें भी पढ़ें… 1. भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा की मौत से पहले का VIDEO भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को CCTV फुटेज सामने आया है। मौत से पहले वह घर की छत पर जाती दिखाई दी है। कुछ देर बाद उसके शव को तीन लोग नीचे लाते दिख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. ट्विशा के परिजन का सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन भोपाल में रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की सुसाइड का मामला सीएम हाउस तक पहुंच गया है। ट्विशा के मायके वालों ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों से बात की। इसके बाद ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा- अधिकारियों ने माना कि जांच के लिए मध्य प्रदेश के बाहर की एजेंसी की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    83 साल के अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए:दावा- नानावटी अस्पताल के ए-विंग में 2 दिनों से हैं भर्ती, अभिषेक बच्चन भी हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे
    Next Article
    पंजाबी सिंगर की हत्या, लाश नहर में मिली:कनाडा से आया कातिल, लुधियाना से गनपॉइंट पर किडनैप किया; गोली मारी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment