Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाबी सिंगर की हत्या, लाश नहर में मिली:कनाडा से आया कातिल, लुधियाना से गनपॉइंट पर किडनैप किया; गोली मारी

    22 hours ago

    1

    0

    पंजाब के लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह 11 बजे उनका शव नीलो नहर में मिला। इंदर को 6 दिन पहले गन गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था। भाई ने बताया कि उसकी बहन मोगा के एक युवक से शादी करना चाहती थी। युवक पहले से शादीशुदा था, इसलिए उसने शादी से इनकार कर दिया। शादी का दवाब बनाने पर वह कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया और इंदर को अगवा कर लिया। इसके बाद उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शरीर पर गोली का निशान है। वारदात के बाद आरोपी नेपाल के रास्ते ही वापस कनाडा भाग गया। भाई ने बताया दोनों की 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। पुलिस ने इंदर के शव को नहर से बाहर निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए समराला के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। इंदर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं। जबकि उसका एक भाई लुधियाना के जमालपुर में रहता है। आरोपी के पिता और दोस्त करमजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। बाजार से घर का राशन-पानी लेने गई थी सिंगर के भाई जोतइंदर सिंह ने कहा कि इंदर कौर 13 मई को रात करीब साढ़े 6 बजे अपनी सफेद रंग की फोर्ड फिगो कार लेकर घर का राशन-पानी (ग्रॉसरी) लेने बाजार निकली थी। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। जब बहन वापस नहीं आई तो परिवार वालों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान उन्हें पता चला कि यशइंदर की दोस्ती सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा नाम के युवक से थी, जो मूल रूप से मोगा का रहने वाला है। लेकिन अभी अपने परिवार के साथ कनाडा में रहता है। 13 मई की रात को सुक्खा, उसके पिता प्रीतम सिंह, उसके दोस्त करमजीत सिंह और कुछ अन्य अज्ञात साथियों ने मिलकर यशइंदर को गनपॉइंट पर जान से मारने की नीयत से अगवा कर लिया था। कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया आरोपी भाई ने कहा कि यशइंदर कौर सुक्खा पर शादी करने का दबाव बना रही थी। सुक्खा पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, इसलिए वह इस शादी के लिए साफ मना कर रहा था। शादी का दवाब बनाने पर सुक्खा ने यशंइदर को मारने की प्लानिंग बनाई। इसमें उसके पिता ने भी साथ दिया। आरोपी कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था। मोगा से वह दो टैक्सियां किराए पर लेकर आया। यहां आकर उसने उसकी बहन को गनपॉइंट पर किडनैप किया। इसके बाद सुक्खा ने नहर के किनारे बहन की हत्या की और फिर से नेपाल के रास्ते कनाडा भाग गया। 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी भाई ने बताया कि पांच साल पहले इंदर कौर ने सिंगिंग छोड़ दी थी और अब बुटीक व मेकअप आर्टिस्ट का काम कर रही थी। बहन और सुक्खा की इंस्टाग्राम पर पिछले 5 साल से दोस्ती थी। वो घर आता जाता रहता था। उसका कनाडा में कंस्ट्रक्शन का काम था। मेरी भी उससे बातचीत होती रहती थी। 13 मई को आखिरी बार 10 बजे रात को इंदर कौर से बात हुई। उसने कहा कि मैं घर आ रही हूं। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। उसके बाद नहीं पता कि क्या हो गया। हालांकि पहले भाई ने पुलिस को बताया था कि सुक्खा बहन पर शादी करने के लिए दवाब बना रहा था। मना करने पर उसने बहन की हत्या की। इंदर के जन्मदिन पर भी आया था आरोपी रिश्तेदार और पूर्व पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा ने बताया कि 13 जनवरी को इंदर के जन्मदिन पर सुखविंदर आया था। मार्च में उसने इंदर से शादी करने का वादा किया था। लेकिन बाद में कहने लगा कि कुछ समय बाद शादी करेंगे। बाद में परिवार को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि सुखविंदर कनाडा के कैलगरी में रहता है और वहां का PR होल्डर है। उसकी उम्र 37 साल है। जसपाल सिंह ने कहा कि सुखविंदर ने ही इंदर की हत्या की है। पुलिस ने कार और शव दोनों बरामद किए उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार और शव दोनों बरामद कर लिए हैं, जबकि दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। किडनैपिंग वाली बात नहीं है। सुखविंदर ने कहा कि वो विदेश जा रहा है, तो इंदर उसे अपनी कार से छोड़ने जा रही थी। रास्ते में दोनों में क्या हुआ, पता नहीं। इंदर कौर की कार से गोली का खोल मिला इंदर की कार से गोली का एक खोल बरामद किया गया है। परिवार के मुताबिक इंदर के शरीर पर गोली के निशान भी मिले हैं। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कह रही है। कार से खोल मिलने की पुष्टि एसीपी जसविंदर सिंह ने भी की है। उनका कहना है कि हत्या गोली मारकर की गई है या अन्य तरीके से, इसकी पुष्टि कल पोस्टमॉर्टम के बाद ही हो पाएगी। कल कार मिली थी, आज लाश मिली एसीपी इंद्रजीत बोपाराय ने कहा कि जमालपुर थाने में सिंगर के भाई जोतइंदर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच की तो नीलो नहर में कल लड़की की कार मिली, इसके बाद मंगलवार (19 मई) को कार से 10 किलोमीटर दूर उसकी लाश मिली। इस मामले में धाराओं को बढ़ाया जाएगा। गनपॉइंट पर किडनैप किया या नहीं इसकी जांच की जा रही है। सुखविंदर सिंह अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है। सुखविंदर सिंह NRI है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्ट्रेस ट्विशा की डेडबॉडी पर मल्टीपल चोटें:पुलिस चूक से मैच नहीं हुए फांसी के निशान; बहन बोलीं- CCTV के सामने CPR देने का नाटक किया
    Next Article
    अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़के सलमान खान:वॉर्निंग देकर कहा- 60 का हो गया हूं, लड़ना नहीं भूला, जेल में डालोगे, मेरी फिल्म की मां की आंख

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment