Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एल्बेंडाजोल दवा कांड पर ABVP का हंगामा, CMO ऑफिस घेरा:कीड़े की दवा से बिगड़ी थी बच्चों की तबीयत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फूटा गुस्सा

    5 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला स्वास्थ्य विभाग का पुतला भी फूंका और घटना के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की। यह विरोध बच्चों को कीड़े मारने की दवा दिए जाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर किया गया। यह घटना नगला किरतपुर के कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को हुई थी। यहां बच्चों को कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई, जिसके बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एबीवीपी का आरोप है कि बच्चों को यह दवा स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी और अभिभावकों की सहमति के बिना दी गई थी। एबीवीपी के प्रांत सह संयोजक प्रतीक मिश्रा ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां एक-एक बेड पर चार-चार बच्चों का इलाज किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के इस दावे पर भी आपत्ति जताई कि केवल 20 बच्चे बीमार हुए, जबकि परिषद का कहना है कि 100 से अधिक बच्चे प्रभावित थे। मिश्रा ने पूछा कि यदि बच्चे केवल "घबराए" थे, तो उन्हें बोतलें क्यों चढ़ाई गईं? एबीवीपी ने यह भी जानना चाहा कि दवा किस विभाग के निर्देश पर दी गई थी और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पतालों की स्थिति सुधारने, निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई करने और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। प्रतीक मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैनपुरी में लगातार बिगड़ रही स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एबीवीपी अब चुप नहीं बैठेगा और यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन एक बड़ा आंदोलन करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी को धर्म-पर्यटन हब बनाने के लिए स्पेशल बजट:विश्वनाथ कॉरिडोर परिक्षेत्र में बढ़ेगी श्रद्धालुओं की सुविधाएं, गंगा घाटों पर सफाई-लाइटिंग
    Next Article
    राजपाल के भाई ने सोनू सूद के दावों को नकारा:शाहजहांपुर में बोले- किसी ने आर्थिक मदद नहीं की, खाते में 1 रुपया नहीं आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment