Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी को धर्म-पर्यटन हब बनाने के लिए स्पेशल बजट:विश्वनाथ कॉरिडोर परिक्षेत्र में बढ़ेगी श्रद्धालुओं की सुविधाएं, गंगा घाटों पर सफाई-लाइटिंग

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में वाराणसी को पर्यटन और धर्म का हब बनाने का संकल्प दोहराया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के आसपास बेहतर संसाधन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए स्पेशल बजट का प्रावधान किया। बजट 2025-26 और 2026-27 में वाराणसी (काशी) को धार्मिक, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में विकसित करने पर विशेष ध्यान की बात कही। इसमें काशी को वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र बनाने के लिए घाटों और मंदिर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के साथ गंगा घाटों की सफाई, लाइटिंग और सुविधाओं का विस्तार को शामिल किया। वित्त मंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और आसपास विकास किया जाएगा। धाम क्षेत्र के आसपास सड़क, पार्किंग और यात्री सुविधाओं के लिए बजट रखा गया है। तीर्थ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जाएगा। वाराणसी को पूर्वांचल के अन्य जिलों से जोड़ने वाली सड़कों का चौड़ीकरण होगा, रिंग रोड और फ्लाईओवर परियोजनाओं को शामिल किया गया है। स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत सीसीटीवी, ट्रैफिक मैनेजमेंट और ई-गवर्नेंस को मजबूत करना भी लक्ष्य होगा। यूपी सरकार के इस नए बजट में काशी को नया प्रोजेक्ट तो नहीं मिला लेकिन पुराने प्रोजेक्ट को पूरा और बेहतर करने की बात कही गई। इसमें सरकार ने शहर में सबसे बड़ी समस्या जल निकासी और पेयजल योजनाओं में सुधार के लिए बजट में प्रावधान किया। इसके साथ नमामि गंगे और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए अतिरिक्त धनराशि और प्रदूषण नियंत्रण समेत हरित क्षेत्र बढ़ाने की योजना भी बताई। बीएचयू और जिला अस्पतालों में आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था के अलावा मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को मजबूत करना भी शामिल किया। शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट सरकार कौशल विकास केंद्रों को बढ़ावा, खासकर पर्यटन और हैंडलूम सेक्टर के लिए, डिजिटल शिक्षा सुविधाओं का विस्तार भी करेंगी। बनारसी साड़ी और हस्तशिल्प उद्योग के लिए विशेष योजनाएं भी रखी गई। वहीं MSME और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सहायता का बजट शामिल किया। पर्यटन, होटल, परिवहन और छोटे व्यापार में रोजगार सृजन पर जोर। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के विस्तार से जुड़े कार्यों के लिए समर्थन। रेलवे स्टेशन आधुनिकीकरण को शामिल किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बजट पर पीलीभीत के व्यापारियों में निराशा:सड़क व कानून व्यवस्था पर जताई संतुष्टि, मझोला चीनी मिल पर चुप्पी
    Next Article
    एल्बेंडाजोल दवा कांड पर ABVP का हंगामा, CMO ऑफिस घेरा:कीड़े की दवा से बिगड़ी थी बच्चों की तबीयत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फूटा गुस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment