Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Elon Musk के हालिया ऐलान से गदगद हुए Donald Trump, शानदार दोस्त की तारीफ में पढ़े कसीदे

    48 minutes ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एलन मस्क का धन्यवाद किया। मस्क ने अमेरिका के हर उस बच्चे को अपनी कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर देने का ऐलान किया है, जो ट्रंप अकाउंट्स योजना में शामिल है।ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, "हमारे शानदार दोस्त एलन मस्क का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने ट्रंप अकाउंट्स के जरिए लाखों अमेरिकी बच्चों को स्पेसएक्स के शेयर देने का फैसला किया है।"ट्रंप ने आगे कहा, "यही सोच थी जब हमने ट्रंप अकाउंट्स शुरू किए थे। अमेरिका की बड़ी निजी कंपनियों, एलन और ऐसे ही कई लोगों को बच्चों के भविष्य में निवेश करने के लिए साथ लाना और हर अमेरिकी बच्चे को अमेरिकी सपने का हिस्सा देना।""A BIG THANK YOU to our legendary friend, @elonmusk, for his incredible generosity in giving SpaceX Stock to millions of American children through TRUMP ACCOUNTS! This is exactly what was envisioned when we created TRUMP ACCOUNTS" - President Donald J. Trump 🇺🇸 https://t.co/uohzH7CDSq— The White House (@WhiteHouse) October 19, 2026इसे भी पढ़ें: पेरिस मुस्लिम शहर बनने जा रहा है? फ्रांस में हो रहे हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच Donald Trump का बड़ा दावाहर अमेरिकी बच्चे को देंगे SpaceX का शेयरएलन मस्क ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह ऐलान किया। उन्होंने कहा, "मैं 2027 से अमेरिका के हर बच्चे को अपनी स्पेसएक्स कंपनी का एक शेयर दूंगा।" उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ शुरुआत होगी और आगे ऐसे कई और कदम उठाए जाएंगे।स्पेसएक्स की ओर से अगस्त में अमेरिकी शेयर बाजार से जुड़ी नियामक संस्था को दी गई जानकारी के मुताबिक, 30 जून तक मस्क के पास कंपनी के करीब 6.4 अरब शेयर थे।पहले भी बच्चों को शेयर देने की बात कह चुकी हैं कंपनी की अध्यक्षमस्क का यह ऐलान स्पेसएक्स की अध्यक्ष ग्विन शॉटवेल के बयान के कुछ महीने बाद आया है। शॉटवेल ने कहा था कि वह और उनके पति कंपनी में अपने शेयर 20 लाख से ज्यादा बच्चों को देने वाले हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे मध्य टेक्सास के रहने वाले हैं। स्पेसएक्स का मुख्य कार्यालय और रॉकेट इंजन की जांच करने वाली उसकी बड़ी सुविधा टेक्सास में है।इसे भी पढ़ें: Modi Diplomacy Power देखकर दुनिया हैरान, आखिर रातोंरात कैसे बदल गये Donald Trump, Marco Rubio, JD Vance और Elon Musk के तेवर?क्या है ट्रंप अकाउंट्स (Trump Accounts) योजना?व्हाइट हाउस के मुताबिक, 18 साल से कम उम्र के करीब 7 करोड़ अमेरिकी बच्चों को ट्रंप अकाउंट्स योजना का फायदा मिल चुका है। यह योजना 4 जुलाई को शुरू की गई थी।1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2028 के बीच पैदा होने वाले बच्चों के खाते में सरकार की तरफ से 1,000 डॉलर जमा किए जाते हैं। इसके बाद माता-पिता या दूसरे लोग बच्चे के 18 साल का होने तक हर साल इसमें अधिकतम 5,000 डॉलर जमा कर सकते हैं।बच्चे के 18 साल का होने के बाद खाते में जमा पैसे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस योजना का मकसद परिवारों को बच्चों के भविष्य के लिए पैसे बचाने और निवेश करने में मदद करना है।ट्रंप और मस्क की दोस्ती फिर चर्चा मेंएलन मस्क ने ट्रंप अकाउंट्स योजना का शुरू से समर्थन किया है। बच्चों को स्पेसएक्स के शेयर देने का उनका ऐलान ट्रंप और मस्क के बीच अच्छे रिश्तों की भी झलक देता है। हालांकि, पिछले साल दोनों के बीच अमेरिकी सरकार की नीतियों को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। बाद में दोनों ने अपना मतभेद खत्म कर लिया था।अब दोनों के बीच यूक्रेन को लेकर भी चर्चा चल रही है। मामला स्पेसएक्स के बनाए स्टारशील्ड सैटेलाइट नेटवर्क से जुड़ा है। यह अमेरिकी सरकार के पास है और इसका इस्तेमाल सैन्य कामों के लिए किया जाता है।ट्रंप ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने यूक्रेन के लिए स्टारशील्ड की सुविधा सीमित की थी। ट्रंप का यह बयान मस्क के उस दावे के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर स्टारशील्ड पर कोई रोक लगी है तो उसका फैसला अमेरिकी रक्षा विभाग और व्हाइट हाउस ने लिया होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    France Protests: फ्रांस में हिंसा के बाद सख्ती, पेरिस समेत 5 शहरों में लगा रात का कर्फ्यू
    Next Article
    पेरिस मुस्लिम शहर बनने जा रहा है? फ्रांस में हो रहे हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच Donald Trump का बड़ा दावा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment