Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एल्ययूसीसी चिटफंड मामले में चार आरोपियों की जमानत खारिज:मुख्य संचालक रवि तिवारी समेत सभी एक महीने से जेल में बंद

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में एलयूसीसी चिटफंड प्रकरण से जुड़े एक मामले में मुख्य संचालक रवि तिवारी सहित चार आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं। अपर जिला एवं सत्र विशेष न्यायाधीश ने मंगलवार को इन याचिकाओं पर सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। सभी आरोपी पिछले एक महीने से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। यह मामला तालबेहट कोतवाली में 6 जनवरी को मोहल्ला चौबयाना निवासी शक्ति वाल्मीकि की तहरीर पर दर्ज किया गया था। शिकायत में दीपक सहित 8-10 अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। पुलिस जांच के दौरान रविशंकर तिवारी उर्फ रवि तिवारी (लेखपाल कॉलोनी, रामनगर, ललितपुर, वर्तमान में भोपाल निवासी), उनके भाई विनोद तिवारी (भोपाल निवासी), भरत वर्मा (सिविल लाइन, चांदमारी, ललितपुर निवासी) और मुकेश कुमार जैन (ग्राम मड़ावरा निवासी) के नाम सामने आए। पुलिस टीमों ने 12 जनवरी को मुख्य संचालक रवि तिवारी सहित इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन्हें सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। रवि तिवारी और विनोद तिवारी को भोपाल से, जबकि मुकेश जैन को मड़ावरा और भरत वर्मा को ललितपुर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों की ओर से अपर जिला एवं सत्र विशेष न्यायाधीश की अदालत में जमानत याचिकाएं प्रस्तुत की गई थीं। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश तिवारी ने बताया कि न्यायालय ने सुनवाई के बाद चारों आरोपियों की जमानत याचिकाएं निरस्त कर दीं। न्यायालय ने एलयूसीसी प्रकरण में इनके अपराध को गंभीर माना है, और इन पर एलयूसीसी से संबंधित कई अन्य मामले भी पहले से दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में तालाब किनारे मिला शव:शरीर पर कपड़े नहीं, पैरों में गहरे घाव; नहीं हुई शिनाख्त
    Next Article
    मथुरा में तापमान बढ़ा, सर्दी का असर कम:धूप से मौसम सुहावना हुआ, न्यूनतम पारा 13 डिग्री पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment