Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में तालाब किनारे मिला शव:शरीर पर कपड़े नहीं, पैरों में गहरे घाव; नहीं हुई शिनाख्त

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र में चिल्हिया–पल्टा देवी मार्ग पर स्थित टेकनार गांव के पास एक तालाब किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे डूबने से हुई मृत्यु बता रही है, लेकिन घटनास्थल के हालात कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है और उसके शरीर पर केवल अंडरवियर मिला। यदि यह सामान्य डूबने की घटना होती, तो शरीर पर कपड़ों का न होना कई शंकाओं को जन्म देता है। यह भी सवाल है कि क्या व्यक्ति स्वयं तालाब में उतरा था और यदि हां, तो उसके अन्य कपड़े कहां गए। देर शाम तक शव की शिनाख्त न हो पाना भी घटना को रहस्यमय बना रहा है। सबसे अधिक चौंकाने वाली बात मृतक के दोनों पैरों पर मिले गहरे घाव हैं, जिनसे खून निकलता दिखाई दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चिल्हिया राजेश कुमार गुप्ता का कहना है कि ये घाव पानी में रहने वाली जोंकों के कारण हो सकते हैं और मामला डूबने का प्रतीत होता है। हालांकि, यह सवाल उठता है कि क्या जोंक इतने गहरे और गंभीर जख्म कर सकती हैं। दोनों पैरों पर एक साथ गंभीर घाव मिलना संदेह को और गहरा कर रहा है। मृतक के एक हाथ में कलावा और दूसरे में ताबीज बंधा मिला है, जिससे प्रतीत होता है कि वह किसी धार्मिक आस्था से जुड़ा व्यक्ति था। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि वह कौन था और इस स्थान पर कैसे पहुंचा। क्या उसे कहीं और से लाकर तालाब किनारे फेंका गया था? स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव की तस्वीरें जिले के सभी थानों में भेज दी हैं ताकि उसकी पहचान हो सके। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक डूबने की थ्योरी पर सवाल बने रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा पुलिस की 6 टीम रवि काना के करीब पहुंची:पुलिस को मिले अहम सुराग, जेल के बाहर जिस कार में बैठकर नहीं वही गाड़ी दिखी
    Next Article
    एल्ययूसीसी चिटफंड मामले में चार आरोपियों की जमानत खारिज:मुख्य संचालक रवि तिवारी समेत सभी एक महीने से जेल में बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment