Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमबीए छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुई घटना, होली की छुट्टी पर घर आई थी छात्रा

    1 hour ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सौन्दर्यम सोसाइटी में मंगलवार को एक एमबीए छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 25 वर्षीय शिविका ठकराल के रूप में हुई है। बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिविका मोहाली से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी और वहीं नौकरी भी करती थी। वह होली की छुट्टियों पर अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित शेरोन टावर, गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में घर आई हुई थी। सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। मंगलवार सुबह गार्डों के माध्यम से परिजनों को शिविका की आत्महत्या की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, न ही वे आत्महत्या का कारण बता पाए हैं। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से आवश्यक जानकारी जुटाई है। साथ ही, घटना के समय की स्थिति स्पष्ट करने के लिए सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सिलेंडर की किल्लत:लखनऊ में चटोरी गली की 40 दुकानें बंद; देवरिया में गैंस एजेंसी के बाहर लाइन
    Next Article
    श्रावस्ती में किसान की हत्या, पुलिस आरोपियों की तलाश में:दो हजार रुपए और जेवर लूटे थे, तीन हफ्ते पहले हुई थी वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment