Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में किसान की हत्या, पुलिस आरोपियों की तलाश में:दो हजार रुपए और जेवर लूटे थे, तीन हफ्ते पहले हुई थी वारदात

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के भजोरेपुरवा गांव में किसान नेमराज पाठक की हत्या का मामला तीन सप्ताह बाद भी अनसुलझा है। पुलिस अभी तक इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। यह घटना 16 फरवरी की रात करीब दो बजे हुई थी। 50 वर्षीय नेमराज पाठक अपने घर के बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनके पुत्र सुनील पाठक और बहू लक्ष्मी कमरे के अंदर थे।इसी दौरान चार अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। आहट सुनकर नेमराज की नींद खुल गई और उन्होंने बदमाशों का विरोध किया, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। शोर सुनकर बेटे सुनील ने कमरे का दरवाजा खोला तो बाहर खड़े बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। बहू लक्ष्मी ने बताया कि पति को बदमाशों के कब्जे में देखकर वह डर के कारण कमरे में बेड के नीचे छिप गई थीं। बदमाशों के जाने के बाद वह बाहर निकलीं। बदमाश घर से लगभग दो हजार रुपये नकद और कुछ जेवर लूटकर फरार हो गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, नेमराज पाठक का परिवार पहले से ही कई मुश्किलों का सामना कर रहा था। लगभग पांच वर्ष पूर्व उनका बड़ा बेटा सुशील पाठक लापता हो गया था और उनकी पत्नी आशा बहू का भी निधन हो चुका था। दो वर्ष पहले उन्होंने छोटे बेटे सुनील की शादी की थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और नेमराज छह बीघा खेती के सहारे गांव के बाहर बने घर में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। केवल दो हजार रुपये और कुछ जेवर के लिए हत्या किए जाने को लेकर गांव में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीण इस घटना के पीछे किसी आंतरिक साजिश की आशंका जता रहे हैं, जिसके कारण नेमराज पाठक की हत्या की गई। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमबीए छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुई घटना, होली की छुट्टी पर घर आई थी छात्रा
    Next Article
    जमीन विवाद में विधवा को पुलिस ने बताया मानसिक रोगी:सहारनपुर में जांच रिपोर्ट पर सवाल, न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment