Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां आज होंगी रवाना:सहारनपुर में स्नातक निर्वाचन के लिए 19 सेंटरों पर 24,148 मतदाता करेंगे मतदान; शिक्षक सीट पर 4,776 वोटर

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ खंड शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान शुक्रवार, 23 अक्टूबर को होगा। इसके लिए 22 अक्टूबर यानि गुरुवार को मतदान कार्मिकों की टुकड़ियां रवाना की जाएंगी। जिले में स्नातक निर्वाचन के लिए 19 मतदान केंद्रों पर 80 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 मतदान केंद्रों पर 15 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 28,924 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 24,148 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 4,776 मतदाता शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने और मतदाताओं की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए कंट्रोल रूम भी शुरू किया गया है। यहां तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्नातक चुनाव में 14,139 पुरुष और 10,009 महिला मतदाता स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है। यहां कुल 24,148 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 14,139 पुरुष और 10,009 महिलाएं शामिल हैं। इन मतदाताओं के लिए जिले में 19 मतदान केंद्रों पर 80 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 4,776 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 2,224 पुरुष और 2,552 महिला मतदाता हैं। इस सीट पर पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 328 अधिक है। शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 मतदान केंद्रों पर 15 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 13 अधिकारियों को जिम्मेदारी, हर पार्टी में चार कर्मचारी चुनाव संपन्न कराने के लिए 13 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक मतदान पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी तैनात रहेंगे। इस तरह एक पार्टी में कुल चार कार्मिक मतदान प्रक्रिया को पूरा कराएंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव संबंधी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। मतदान के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही शिकायतों पर भी नजर रखी जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम में तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। अलग-अलग रंग के मतपत्र, जीपीएस से रखी जाएगी नजर दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के मतपत्रों की पहचान के लिए अलग-अलग रंग तय किए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सफेद और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में गुलाबी रंग के मतपत्र इस्तेमाल किए जाएंगे। मतदान पूरा होने के बाद मतपेटियों को जीपीएस सुविधा वाले बंद बॉडी कंटेनर में रखकर मेरठ भेजा जाएगा। इससे मतपेटियों को निर्धारित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया पर नजर रखी जा सकेगी। वोट डालने के लिए पहचान पत्र जरूरी मतदान के समय मतदाताओं को अपनी पहचान प्रमाणित करनी होगी। जिन मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी किया गया है, उन्हें मतदान से पहले इसे प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा निर्धारित वैकल्पिक पहचान पत्रों के माध्यम से भी पहचान साबित की जा सकती है। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट शामिल हैं। केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों की ओर से कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र भी मान्य विकल्पों में शामिल हैं। इसके साथ ही सांसदों, विधायकों और पार्षदों को जारी सरकारी पहचान पत्र तथा संबंधित शिक्षक या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कार्यरत शैक्षिक संस्थान की ओर से जारी सेवा पहचान पत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र भी विकल्पों में शामिल है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण पत्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) भी मान्य विकल्पों में रखे गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी लवी त्रिपाठी ने बताया कि मेरठ खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान 23 अक्टूबर को कराया जाएगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां गुरुवार को रवाना होंगी। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खिलौनों के गोदाम से 35 कार्टन अवैध पटाखे पकड़े:कारोबारी गिरफ्तार, मेरठ की सर्राफा बाजार की नील की गली में पुलिस ने मारा छापा
    Next Article
    प्रयागराज में धीरे-धीरे बढ़ने लगी ठंड, दिन में धुंध छाई:25 अक्टूबर के बाद और गिरेगा तापमान, AQI 159 पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment