Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में धीरे-धीरे बढ़ने लगी ठंड, दिन में धुंध छाई:25 अक्टूबर के बाद और गिरेगा तापमान, AQI 159 पहुंचा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं दिन में भी धूप का असर पहले के मुकाबले कम होने लगा है। गुरुवार सुबह शहर के कई इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। सूरज निकलने के बाद भी वातावरण में धुंध का असर दिखाई दे रहा है। इस बीच शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 159 तक पहुंच गया है। वहीं, नगर निगम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में AQI 178 के करीब दर्ज किया जा रहा है। मौसम में बदलाव और हवा में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर के बाद ठंड का असर और बढ़ सकता है। दशहरा के बाद आसमान में दिखने लगी धुंध दशहरा के बाद से शहर के वातावरण में धुंध का असर दिखाई देने लगा है। सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रहती है। इसके कारण वातावरण साफ नजर नहीं आ रहा है। सिविल लाइंस और नगर निगम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में AQI 178 के करीब पहुंचने से प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ रही है। हवा में प्रदूषण बढ़ने से अस्थमा के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। दिन में धूप का असर कम, रात में बढ़ रही ठंड शहर में दिन के समय अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। हालांकि, धूप निकलने के बावजूद अब पहले जैसी गर्मी महसूस नहीं हो रही है। सुबह के समय हल्की धुंध और रात में ठंडक के कारण मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। रात का तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को भी हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। 25 अक्टूबर के बाद बढ़ेगा ठंड का असर मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है। 25 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट आने से सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने की संभावना है। फिलहाल दिन में हल्की गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन सुबह और शाम के मौसम में बदलाव महसूस होगा। प्रदूषण से बचने के लिए बरतें सावधानी हवा में प्रदूषण बढ़ने के कारण सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह और शाम धुंध के दौरान लंबे समय तक बाहर रहने से बचें। बच्चों और बुजुर्गों को भी प्रदूषण के अधिक संपर्क में आने से बचाना जरूरी है। आंखों में जलन, खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर लापरवाही न करें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां आज होंगी रवाना:सहारनपुर में स्नातक निर्वाचन के लिए 19 सेंटरों पर 24,148 मतदाता करेंगे मतदान; शिक्षक सीट पर 4,776 वोटर
    Next Article
    बर्थ एनिवर्सरी- कादर खान:मस्जिदों में भीख मांगते थे, कब्रिस्तान में डायलॉग चिल्लाते हुए पहला ऑफर, 'सर जी' नहीं कहने पर अमिताभ से दोस्ती टूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment