Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमिटी स्टूडेंट्स ने SGPGIMS में पौधरोपण किया:विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

    4 hours ago

    2

    0

    विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, वृंदावन योजना के स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों ने संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के आमंत्रण पर संस्थान का भ्रमण किया । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने परिसर में पंचवटी पौधरोपण किया। पंचवटी भारतीय परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह सामान्यतः पाँच पवित्र वृक्षों-पीपल, बरगद, आंवला, बेल और अशोक का समूह होता है, जो पर्यावरण संतुलन, जैव विविधता और आध्यात्मिक महत्व का प्रतीक है। इन वृक्षों का रोपण प्रकृति के संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण यह पहल संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य के अंतर्गत विशेष रूप से एसडीजी 13 (जलवायु कार्रवाई) और एसडीजी 15 (स्थलीय जीवन) को बढ़ावा देती है, जो पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता पर केंद्रित हैं। विद्यालय की प्राचार्या रोली त्रिपाठी ने इस अवसर पर एसजीपीजीआई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एसजीपीजीआई के इस सराहनीय आमंत्रण और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। पर्यावरणीय प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाता है एमिटी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान के मार्गदर्शन में ऐसे पर्यावरणीय प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित हो।यह कार्यक्रम छात्रों के लिए न केवल एक शिक्षण अनुभव रहा, बल्कि उन्हें प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और निभाने के लिए प्रेरित भी करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में छात्रों ने निकाली शिक्षा जागरूकता रैली:तिलक शिशु निकेतन और ZTS फाउंडेशन ने मिलकर किया आयोजन
    Next Article
    मैनपुरी में कांग्रेस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि:पहलगाम हमले की बरसी पर कैंडल जलाकर रखा मौन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment